Recent Posts

Breaking News

Mandi : मंदिर के ऊपर गिरी आसमानी बिजली, मां काली की मूर्ति को नहीं पहुुंचा नुक्सान

sky lightning on maa kali temple


पर्यटन नगरी चायल का देश-विदेश में मशहूर काली टिब्बे स्थित काली माता के मंदिर में बीते देर रात्रि आसमानी बिजली गिरने से मन्दिर के ऊपर बना गुम्बद गिर गया। यही नहीं, आसमानी बिजली गिरने से मन्दिर को काफी नुक्सान हुआ है जबकि मन्दिर के अंदर रखी मां काली की मूर्ति को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा है।

PunjabKesari, Dome Image

यह चमत्कार ही है कि मन्दिर पर बना पूरा गुम्बद नीचे गिर गया और माता की मूर्ति को कोई खंरोच तक नहीं आई। इस मंदिर के प्रति हजारों भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है। शिवरात्रि को लेकर इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यदि ये आसमानी बिजली दिन के समय गिरती तो यहां कोई बड़ी घटना घट सकती थी।

PunjabKesari, Temple Image


No comments