सुहागरात के वक्त दुल्हन के करीब गया दूल्हा टच करते ही नई नवेली ब्राइड ने घोंप दिया चाकू' फिर पता चली प्रेमी चाचा वाली बात
Bride Attacks Groom on wedding night: शादी के बाद सुनहरे भविष्य के सपने देख रहे दूल्हे को क्या पता था कि उसकी दुल्हन ही उसकी जान की दुश्मन बन जाएगी. 20 को धूम-धाम से हुई शादी के बाद जब 21 की रात सुहागरात का वक्त आया तो दुल्हन ने जो दूल्हे के साथ किया उसने सबको सन्न कर दिया. जैसे ही दूल्हे ने पास जाने की कोशिश की दुल्हन ने अपने पति को चाकू घोंप दिया जिसके बाद हड़कंप मच गया. वहीं जब इसके पीछे की वजह जो पूछी गई तो वजह सुनकर हर किसी के होश उड़ गए.
'छुआ तो मार डालूंगी'
पीड़ित दूल्हे ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि 21 की रात करीब 9 बजे जब वह अपनी पत्नी के करीब गया तो वह अचानक भड़क गई. दुल्हन ने चिल्लाते हुए कहा 'मुझसे दूर रहना या तो मैं खुद मर जाऊंगी या तुम्हें मार दूंगी.' इससे पहले कि दूल्हा कुछ समझ पाता उसने चाकू निकालकर हमला कर दिया. हमले में दूल्हे का हाथ कट गया और वह लहूलुहान हो गया.
परिवार को दिया नशीला पदार्थ देकर भागी
घटना के बाद अगले दिन दुल्हन के मायके वालों को बुलाया गया.इस दौरान लड़की की मां और चाचा-चाची ने यह कहकर मामला शांत कराया कि 'नई शादी में ऐसा होता है.धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा.' लेकिन दुल्हन के मन में कुछ और ही पक रहा था. शादी के तीसरे दिन उसने पूरे परिवार के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया.जब दूल्हा और घर के अन्य सदस्य गहरी नींद में बेहोश हो गए तब वह घर में रखे लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेटकर निकल गई.
'प्रेमी चाचा' के साथ रची साजिश
सुबह जब परिवार की नींद खुली तो घर का मंजर देख उनके होश उड़ गए. दुल्हन गायब थी और घर की तिजोरी साफ थी.छानबीन में पता चला कि दुल्हन का अपने ही रिश्ते के चाचा के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. वह शादी के बंधन में सिर्फ इसलिए बंधी ताकि मौका मिलते ही प्रेमी चाचा के साथ भाग सके.
पुलिस की कार्रवाई
पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर देकर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी चाचा के खिलाफ धोखाधड़ी, चोरी और जानलेवा हमले की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार 'चाचा-भतीजी' की तलाश में दबिश दे रही है.
No comments