Recent Posts

Breaking News

Himachal: बिलासपुर ! एचआरटीसी टेंमपो ट्रेवल्स और ट्रक में जुखाला के पास भिड़ंत, पांच लोग घायल


Image result for images of accident


बिलासपुर जिले में एचआरटीसी टेंमपो ट्रेवल्स और ट्रक में जुखाला (गसौड़) के पास आपस मे भिड़ंत हो गयी । हादसे में पांच लोग घायल हैं । घायलों में दो लोगों की हालत काफी ज्यादा गंभीर है और उन्हें शिमला रेफर किया गया है ।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एचआरटीसी की टैंपो ट्रैवलर धर्मशाला से शिमला जा रही थी । इस दौरान बिलासपुर जिले के जुखाला के पास गसौड़ इलाके में शिमला-हमीरपुर हाईवे पर ट्रक के साथ भिंड़त हो गयी । हादसे में पांच यात्रियों को गंभीर चोटें आई है ! इसमे नाजुक हालत में ड्राइवर और कंडक्टर मौके से निकालकर मार्कंडेय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत होने के कारण उन्हें आई जी एम सी शिमला रेफर कर दिया गया है । 

बताया जा रहा है कि इनकी टांगों में फ्रैक्चर और हेड इंजरी है। बाकी घायलों को जिला अस्पतल में रेफर किया गया है ! पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जाँच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है ।

No comments