Lahual: गणतंत्र दिवस परेड में कदम ताल करेंगे लाहौल के सैनिक सुमित
जनजातीय लाहौल घाटी की नालडा गांव के किसान का बेटा सैनिक सुमित गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में होने वाली परेड में हिस्सा लेगा । सुमित 2018 में डोगरा रेजीमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वर्तमान में सुमित फैजाबाद में सैनिक ड्यूटी दे रहा है परेड में उनके अच्छे प्रर्दशन को देखते हुए भारतीय सेना ने अपने प्लाटून में गणतंत्र दिवस दिल्ली परेड के लिए सुमित का चयन किया गया है ।
पोते की इस कामयाबी हश्र से सुमित की मम्मी और दादी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है ! सुमित के परिजनों ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में होने वाली परेड में देखने के लिए उत्साहित हैं । सुमित के पिता रंजीत बेटे की कामयाबी से खुश हैं । सुमित को बचपन से सेना में भर्ती होने का शौक था ! कृषि मंत्री डॉ राम लाल मार्कंडेय, कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री रवि ठाकुर ,नालडा पंचायत के प्रधान सरोज, दूरदर्शन के पत्रकार कुन्दन शर्मा ने सुमित को बधाई दी है !
No comments