Recent Posts

Breaking News

Hamirpur: प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया का ट्रेनिंग कैंप 1 मार्च को : अभिषेक राणा

state congress social media training camp on 1st march

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया द्वारा पक्का भरो स्थित सर्किट हाउस हमीरपुर में 1 मार्च को सुबह 10 बजे ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा ने बताया कि इस कैंप में प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए गए। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के संयोजक व सह-संयोजक भाग लेंगे। जिसमें सोशल मीडिया से संबंधित प्रशिक्षण देने के साथ आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति भी तैयार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया अपने विचारों की अभिव्यक्ति का अभिन्न अंग बन गया है, ऐसे में किस तरह संगठनात्मक रूप से सोशल मीडिया के जरिए जनता तक पार्टी की नीतियों को रखा जाए, इस पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी जिलों के चेयरमैन व शेष विधानसभा क्षेत्रों में भी संयोजक व सह-संयोजकों की नियुक्तियां की जानी है। जिनके बारे में प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

No comments