Hamirpur: नेरी कॉलेज में लेक्चरर के पदों के लिए साक्षात्कार 27 को

नेरी स्थित बागवानी एवं वानिकी महाविद्यालय में आनुवांशिकी/कोशिका विज्ञान तथा कोशिका आनुवांशिकी विषयों के प्रवक्ताओं के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 27 फरवरी को सुबह 11 बजे होंगे। यह पद लेक्चर आधार पर भरे जाएंगे, जिसके लिए चयनित लेक्चरर को पंद्रह सौ रुपये प्रतिदिन के अनुसार भुगतान किया जाएगा।
महाविद्यालय के डीन डॉ. आरएस पराशर ने बताया कि एमएससी वनस्पति विज्ञान में साईटोलॉजी/ साईटोजैनेटिक्स विशेषज्ञता के साथ आवश्यक योग्यता एवं पीएचडी वनस्पति विज्ञान विषय में साईटोलॉजी/ साईटोजैनेटिक्स विशेषज्ञता के साथ वांछनीय योग्यता रखने वाले उम्मीदवार वांछित मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
No comments