Himachal: विधानसभा में गूंज सकता है दवा सैंपल फेल होने का मामला

हिमाचल में बार-बार दवा कंपनी के सैंपल फेल होने के मामले में विपक्ष सत्ता पक्ष का घेराव कर सकता है। बीते दो सालों के भीतर प्रदेश में दर्जनों सैंपल फेल हुए हैं। हिमाचल में तैयार की गई एक कंपनी की दवा के सेवन से जम्मू में कई बच्चों की मौत हुई है जबकि, कई बच्चों की किडनी पर विपरीत असर पड़ा है। अब तक नमूनों की रिपोर्ट नहीं आने का मामला भी सदन में गूंज सकता है।
प्रदेश सरकार ने इस कंपनी का रिकार्ड सील करने के बाद उत्पादन पर रोक लगाई है। अभी तक दवा सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू और हरियाणा तीनों राज्यों की सरकारें अपने-अपने स्तर पर दवा सैंपल की जांच कर रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि कंपनी का रिकॉर्ड सील किया गया है। दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। प्रतिदिन राज्य ड्रग कंट्रोलर से रिपोर्ट ली जा रही है। रिकॉर्ड का सरकारी दस्तावेजों से मिलान किया जाना है। कंपनी की दवाओं के सैंपल लिए हैं। जहां कंपनी ने दवा की सप्लाई दी है। उसका रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है। विभाग का दावा है कि बुधवार को सैंपल की रिपोर्ट आनी संभावित है।
No comments