Himachal: कोरोना वायरस: सोलन में चीन के आठ नागरिक चिह्नित, सुबह-शाम हो रही जांच

कोरोना वायरस पर अलर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सोलन में चीन के आठ नागरिकों की पहचान की है। ये सभी वर्क वीजा पर यहां पहुंचे हैं। विभाग ने इन्हें अपनी निगरानी में रखा है और सुबह-शाम इनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहा है। जिले में अब तक कुल 16 ऐसे लोगों की पुष्टि हुई है, जो कोरोना वायरस फैलने के बाद चीन से लौटे हैं।
इनमें आठ लोग सोलन से संबंध रखने वाले हैं जबकि आठ चीन के हैं। प्राथमिक जांच में इनमें वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस को लेकर गंभीर है। जैसे ही चीन के लोगों का पता चला तो इन्हें विभाग की निगरानी में ले लिया है।
No comments