Himachal: मीना चंदेल को दिल्ली में मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

डंगार चौक – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल में कार्यरत भाषा अध्यापिका मीना चंदेल को शिक्षा में नवाचार के लिए मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें 28 फरवरी से दो मार्च तक अरविंदो सोसायटी द्वारा दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कार्यशाला में दिया जाएगा। शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार के लिए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष ऑनलाइन नवाचार श्रेणी में इस कार्यक्रम के तहत देश भर से पांच लाख शिक्षकों ने हिस्सा लिया, जिसमें से मात्र 63 शिक्षकों का चयन पूरे देश से किया गया। प्रदेश भर से इस पुरस्कार के लिए तीन शिक्षकों का चयन हुआ है, जिसमें जिला बिलासपुर की मीना चंदेल व दो अन्य शिक्षक जिला चंबा से हैं।
No comments