Recent Posts

Breaking News

Kangra: पूर्व सैनिक ने शराब ठेके के पास हवा में दागी गोलियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार



ex soldier fired in the air


भवारना: भवारना थाना के अंतर्गत नागनी में एक व्यक्ति द्वारा अपनी लाइसैंसी रिवॉल्वर से हवा में फायर करने से सनसनी फैल गई। फायर करने वाला व्यक्ति पूर्व सैनिक बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 5 बजे नागनी चौक पर शराब के ठेके के पास पंकज नाम के व्यक्ति ने अपनी रिवॉल्वर से 2 गोलियां हवा में चला दीं। गोलियों की आवाज सुनकर लोग ठेके की तरफ  दौड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फायर करने वाला व्यक्ति उन्हें देख कर गाड़ी में बैठकर भवारना की तरफ  भाग गया। इसी बीच किसी ने भवारना थाना में घटना की सूचना दी।

भवारना पुलिस थाना के प्रभारी रमेश ठाकुर पहले से ही अपनी टीम के साथ नाके पर थाना के बाहर थे। पुलिस ने गाड़ी के भवारना पहुंचते ही उसमें बैठे व्यक्ति को उतार लिया और उसे थाना लाया गया। तलाशी लेने पर गाड़ी में बैठे पंकज से एक रिवॉल्वर और 32 जिंदा गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने नागनी में चलाई गई दोनों गोलियों के खोल भी बरामद कर लिए। एसएचओ रमेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने गोलियां चलाने के आरोपी पंकज के विरुद्ध 30 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने आरोपी को हिरासत में लेने की पुष्टि की।

No comments