Kangra: जूनियर इंजीनियर्ज को मिले प्रोमोशन

कांगड़ा-हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड पदोन्नत इलेक्ट्रिकल जेई फेडरेशन की कांगड़ा नगर परिषद मैदान में इंजीनियर चंद्रभूषण मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें हिमाचल बिजली बोर्ड के पदोन्नत इलेक्ट्रिकल जूनियर इंजीनियर्ज ने बैठक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इंजीनियर चंद्रभूषण मिश्रा ने हैरानी व्यक्त करते हुए बताया कि प्रदेश विद्युत वोर्ड मैनेजमेंट ने पांच सितंबर और नवंबर माह में पदोन्नत इलेक्ट्रिकल जूनियर इंजीनियर्ज की लंबित पड़ी मांग नौ व 16 वर्ष टाइम वाउंड प्रोमोशन स्केल, क्राइटेरिया 12 वर्ष से कम करके नौ वर्ष करना, सहायक अभियंता के 86 पद एकमुश्त वन टाइम सेटलमेंट करके देना माना हुआ था और इस मांग पर भी सहमति बनी थी, लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी बिजली बोर्ड मैनेजमेंट ने इन मांगों के क्रियान्वित आदेश अधीनस्थ दफ्तरों में जारी नहीं किए हैं।
उन्होंने कहा कि 1986 तक कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता पदोन्नत होने के लिए आठ फीसदी प्रोमोशन कोटा सिर्फ पदोन्नत इलेक्ट्रिकल जेईयों के लिए ही था, जो कि गत कुछ वर्षों से बढ़कर अब 10 फीसदी हुआ है और 22 फीसदी कोटा डिप्लोमा होल्डर जेईयों के लिए था, जो कि अब 40 फीसदी फीसदी है। 1986 के बाद आठ-दस कैटेगरी को 10 फीसदी प्रोमोशन कोटे में सम्मिलित करके पदोन्नत इलेक्ट्रिकल जेईयों की अग्रिम पदोन्नति पोस्ट सहायक अभियंता के लिए बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है।
अध्यक्ष इंजीनियर चंद्रभूषण मिश्रा ने विद्युत वोर्ड मैनेजमेंट और जयराम सरकार से स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप करके प्रोमोटी इलेक्ट्रिकल जेईयों को 1986 के उनके ही प्रोमोशन कोटे से सहायक अभियंता पदोन्नत किया जाए। इस मौके पर इंजीनियर कुशल धीमान और इंजीनियर मदन चौधरी मौजूद रहे।
No comments