Recent Posts

Breaking News

Kangra: वोल्वो पलटने से अलोह चंबियाला के युवक की मौत


गरली – गरली के निकटवर्ती गांव अलोह चंबियाला घीयाडा से 34 वर्षीय युवक जतिंद्र सिंह  पुत्र प्रभात सिंह की कानपुर में अचानक वोल्वो बस पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के बडे़ भाई हरपाल सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई कई वर्षों से लगातार दिल्ली से पटना के लिए वोल्वो बस चलाता था। सोमवार रात दिल्ली से पटना के लिए सवारियां भर कर जा रहा था कि कानपुर में आधी रात को अचानक गलत साइड से तेज रफतार आ रही एक जीप को बचाते हुए वोल्वो बस उसी जीप पर पलट गई । 

इस हादसे में बस चालक  जितेंद्र सिंह ने बस में बैठी सभी सवारियों को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन सड़क किनारे पुलिया का निकला एक तीखा सरिया चालक  के सीने को आर-पार कर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । बुधवार  को कालेश्वर महादेव स्थित ब्यास के किनारे अंतिम संस्कार किया गया।

No comments