Recent Posts

Breaking News

Kangra: लोसर पर मैक्लोडगंज में विशेष पूजा, कोरोना वायरस के चलते सादगी से मनाया जा रहा पर्व

dharamshala mcleodganj special puja

धर्मशाला: पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में सोमवार को तिब्बती समुदाय का नववर्ष (लोसर) का आगाज हुआ। तिब्बती समुदाय ने मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर में सुबह विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया। इसके बाद समुदाय के लोगों ने अपने-अपने घरों में परंपरागत तौर पर लोसर त्यौहार पर पूजा की। तिब्बती कैलेंडर के अनुसार यह 2147वां वर्ष है। तिब्बती समुदाय 24 से 26 फरवरी तक लोसर मनाएगा। इस दौरान निर्वासित तिब्बती सरकार के सभी कार्यालय भी बंद रहेंगे।

इस वर्ष कोरोना वायरस के चलते तिब्बती समुदाय द्वारा इस पर्व को सादगी से मनाया जा रहा है। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने भी इसके लिए विशेष संदेश भी जारी किया गया था। इस बार मांस का सेवन भी पूरी तरह वॢजत रहेगा। चीन में फैले कोरोना वायरस के चलते इस बार विदेशों से बौद्ध अनुयायी मैक्लोडगंज नहीं पहुंच पाए हैं। लोगों द्वारा घरों के मंदिरों तथा बौद्ध मठों में विशेष पूजा आयोजित की गई। समुदाय के लोग इस दौरान अपने ईष्टदेव से बुरी आत्माओं को घरों से दूर करने तथा ईष्टदेव के उनके घर में निवास करने की कामना करते हैं। समुदाय द्वारा घरों में बनाई गई देसी मदिरा का अपने ईष्टदेव को भोग लगाया जाता है तथा प्रसाद के रूप में इसे बांटा जाता है। साथ ही तिब्बतियों द्वारा खपसे भी इस पर्व पर विशेष रूप से बनाए जाते हैं।

No comments