Recent Posts

Breaking News

Kangra: दर्दनाक हादसा ! स्कूटी-बाइक में जोरदार टक्कर, एक की मौत

scooty and bike collide death of one

फतेहपुर: जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब अढ़ाई बजे बरोट पुल के समीप एक स्कूटी व मोटरसाइकिल की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई जबकि स्कूटी चालक भी घायल हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन चालक रैहन से धमेटा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान स्कूटी को ओवरटेक करने की कोशिश में मोटरसाइकिल स्कूटी के साथ टकरा गया, जिस कारण दोनों वाहनों के चालक नीचे गिर गए।

इस दौरान स्कूटी चालक हरबंस को चोटें आईं जबकि मोटरसाइकिल चालक विजय निवासी बरूणा गंभीर रूप से घायल हो गया। विजय को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल फतेहपुर लाया गया, जहां से उसे नूरपुर के लिए रैफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। फतेहपुर थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। मामले की पुष्टि एसपी कांगड़ा विमुक्त निरंजन ने की है।

No comments