Recent Posts

Breaking News

Shimla: हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष पद पर आज होगी विपिन परमार की ताजपोशी

vipin parmar will be crowned as himachal assembly speaker today

शिमला: विपिन सिंह परमार की बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 17वें अध्यक्ष पद पर ताजपोशी होगी। मंगलवार को उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के पद से अपना त्याग पत्र दे दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सुबह ही अपना त्याग पत्र सौंप दिया, जिसे सांय राज्यपाल की स्वीकृति के लिए राजभवन भेजा गया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सिफारिश पर स्वास्थ्य मंत्री के पद से विपिन सिंह परमार का त्याग पत्र  स्वीकार कर लिया है। विपिन सिंह परमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्रिमंडल सहयोगियों, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल और भाजपा विधायकों के साथ विधानसभा सचिव के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वह कांगड़ा जिला के सुलह विधानसभा हलके से विधायक हैं और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के करीबी माने जाते हैं।

PunjabKesari

विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए परमार के नाम का एलान सोमवार शाम को भाजपा विधायक दल बैठक के बाद किया गया, जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वयं मीडिया को दी। परमार विधानसभा में इस बार तीसरी बार चुनकर आए हैं। अब विधानसभा अध्यक्ष पद पर बुधवार को उनका औपचारिक चयन होगा। विपक्ष की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए कोई प्रत्याशी नहीं उतारा गया है। परमार भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वे वर्ष 1998, वर्ष 2007 और वर्ष 2017 में विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। उनका जन्म 15 मार्च, 1964 को कांगड़ा जिला की पालमपुर तहसील के ननाओं गांव में हुआ।

वे विद्यार्थी जीवन में ए.बी.वी.पी में सक्रिय रहे। प्रदेश की विभिन्न सरकारों में स्वास्थ्य मंत्री रहे विधायकों का विधानसभा अध्यक्ष पद से गहरा नाता लगता है। स्पीकर के पद पर बैठने वाले कई विधायक अपनी-अपनी सरकारों में स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं। चाहे कौल सिंह ठाकुर हों, डा. राजीव बिंदल हो या फिर अब विपिन सिंह परमार। ये तीनों अपनी-अपनी सरकारों में स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं और विधानसभा अध्यक्ष पद पर विराजमान हुए हैं।

No comments