Recent Posts

Breaking News

Una: मंदिर आयुक्त ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 51 लाख

मंदिर आयुक्त ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 51 लाख

चितपूर्णी : मंदिर आयुक्त एवं जिला उपायुक्त संदीप कुमार द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 51 लाख रुपये का चेक भेंट किया गया। मंदिर न्यासी राकेश समनोल ने बताया हाल ही में हुई न्यास की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि मुख्यमंत्री राहत कोष में यह धनराशि मंदिर न्यास की तरफ से उपलब्ध करवाई जाए। मां चितपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए पैसे से अगर गरीब, लाचार, बीमार व जरूरतमंदों को सहायता मिलती है तो इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। 

मंदिर ट्रस्टी विजय सिंह ठाकुर ने बताया इस धनराशि से मुख्यमंत्री राहत कोष से असहाय लोगों की ही मदद की जाती है और यह प्रसन्नता की बात है कि मंदिर आयुक्त व जिला आयुक्त के माध्यम से मंदिर न्यास चितपूर्णी ने भी अपना योगदान दिया है।

No comments