Chamba: महंगी पड़ी सड़क की चाह, वन पाल ओर वन रक्षक सस्पेंड

जिला के भट्टियात वन क्षेत्र के परसियारा बीट में सड़क के लिए पेड़ काटने की गाज़ वन विभाग के दो अधिकारियों पर गिरी है। बताते चलें कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की राह में रोड़ा बन रहे 192 छोटे-बड़े पेड़ों को अज्ञात लोगों ने काट डाला था। गौर हो कि 284.96लाख रुपए के बजट से बन रही परसियारा-कथियारी सड़क के 10 किलोमीटर निर्माण में शेष 5 किलोमीटर सड़क का काम वन विभाग के अनापत्ति प्रमाण पत्र के चलते रुक गया था। आनन-फानन में सड़क को तैयार करने की गरज से अज्ञात लोगों ने 192 पेड़ जिनमें सैंपल ट्री शामिल थे काट दिए।
मामला सामने आने के बाद जहां वन विभाग की लापरवाही सामने आई तो वहीं अज्ञात वन कटुओं के खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। परसियारा बीट के वन पाल तथा वन रक्षक को ड्यूटी में कोताही के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। उधर 25 फरवरी को काट दिए गए चीड़ के पेड़ों की लकड़ी भी विभाग ने एक नाले से बरामद कर ली है तो वहीं वन काटू अभी भी पकड़े नहीं जा सके हैं। उधर पुलिस भी जल्द ही वन कटुओं तक पहुंचने की बात कह रही है।
उधर वन विभाग भी अब इस मामले में अब किरकिरी होने के बाद रात को नाकाबंदी कर वन काटुओं के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहा है। डीएफओ डल्हौजी नितिन पटेल ने वन पाल तथा वन रक्षक को सस्पेंड किए जाने की पुष्टि की है।
No comments