Janmashatami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज, इस शुभ मुहूर्त में होगी कान्हा की पूजा
जन्माष्टमी का त्योहार आज यानी 26 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा।

जन्माष्टमी के पर्व को बहुत शुभ माना जाता है। यह त्योहार भगवान कृष्ण को समर्पित है। हिंदी पंचांग के अनुसार, जन्माष्टमी का त्योहार आज यानी 26 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म हुआ था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान कृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि की मध्य रात्रि में हुआ था। इस वर्ष 26 अगस्त और 27 अगस्त 2024 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और रात में 12 बजे श्रीकृष्ण के जन्म के बाद उनकी पूजा करके व्रत को खोल लेते है। ऐसे में जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की पूजा करते वक्त उनके प्रिय भोग जरुर चढ़ाए। ऐसा करने से व्यक्ति को मनचाहा फल मिलता है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त
इस बार भादो कृष्ण अष्टमी तिथि 26 अगस्त को सुबह 03.39 से लेकर 27 अगस्त को देर रात 02.19 तक रहेगी। ग्रहस्थ लोग 26 अगस्त को जन्माष्टमी मनाएंगे। इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त मध्यरात्रि 12.00 बजे से लेकर 12.44 बजे तक रहेगा। इसी अवधि में श्रीकृष्ण का जन्म होगा और जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
जन्माष्टमी पूजन विधि
जन्माष्टमी के दिन स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहन लें और व्रत रखे। इसके बाद भगवान श्री कृष्ण को दूध और गंगाजल से स्नान कराएं और साफ रेशमी कपड़े पहनाएं। इस दौरान बाल गोपाल को झूला झुलाया जाएगा और उनकी आरती करे। श्रीकृष्ण जी को माखन और मिश्री का भोग लगाएं। आप चाहें तो खीर और पंजीरी का भी भोग लगा सकते हैं। इसके बाद भगवान श्री कृष्ण की पूजा और आरती करें।
श्रीकृष्ण पूजन मंत्र
ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नम:
हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे
जन्माष्टमी पर लगाएं श्रीकृष्ण के 5 प्रिय भोग
पंचामृत - जन्माष्टमी का त्योहार कान्हा का जन्म दिवस माना जाता है। इस दिन उनका पंचामृत से अभिषेक करें और दूध, दही, घी, शहद, शक्कर मिलाकर पंचामृत का भोग लगाएं। मान्यता है इससे परिवार में मिठास बनी रहती है, भोग में तुलसी दल जरुर डाले।
आटे या धनिए की पंजीरी - जन्माष्टमी पर बाल गोपाल की पूजा में आटे या धनिए की पंजीरी भोग में शामिल करे। माखन-मिश्री के अलावा कान्हा को धनिया पंजीरी बेहद पसंद है।
खीरा - बाल गोपाल के जन्मोत्सव के दौरान खीरा जरुर चढ़ाना चाहिए। जन्माष्टमी की रात खीरा काटकर लड्डू गोपाल का जन्म कराया जाता है। जैसे बच्चे को मां के गर्भ से अलग करने के लिए गर्भनाल को काटा जाता है, ठीक उसी प्रकार डंठल वाले खीरे को भगवान श्री कृष्णका गर्भनाल मानकर उसे काटा जाता है।
मखाने की खीर - कहा जाता है कि मैय्या यशोदा अपने लल्ला को प्यार से खीर खिलाती थी। मान्यता है जन्माष्टमी पर खीर का भोग लगाने से संतान सुख का आशीर्वाद मिलता है, मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।माखन मिश्री - श्रीकृष्ण को जन्माष्टमी पर माखन-मिश्री का प्रसाद चढ़ाए। इसमें केसर जरुर डालें,मान्यता है ऐसा करने पर विवाह में आ रही परेशानियां खत्म होती है, शादी के योग बनते हैं।
No comments