Recent Posts

Breaking News

इमरान ने कुरान जला कर पी सिगरेट, कहा – इसमें काफिरों का क़त्ल का फरमान: जिन संत के खिलाफ ‘सर तन से जुदा’ के नारे, उनका किया समर्थन – हुआ गिरफ्तार

 

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में कुरान जलाने का मामला सामने आया है। यह आरोप इमरान नाम के एक युवक पर लगा है जो पेशे से वकील है। आरोपित ने एक वीडियो जारी कर के इस्लाम मज़हब पर कई आपत्तिजनक टिप्पणियाँ भी की हैं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें इमरान बता रहा है कि कुरान की 26 आयतों में काफिरों के कत्ल का फरमान है। इमरान ने इस्लाम त्याग कर सनातन धर्म में घर वापसी का भी एलान किया है। रविवार (1 सितंबर, 2024) को पुलिस ने केस दर्ज कर के इमरान को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बुलंदशहर के थाना क्षेत्र शिकारपुर की है। यहाँ रविवार को कस्बे के ही रहने वाले शाहिद ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शाहिद ने बताया कि शनिवार को ही शिकारपुर के रहने वाले इमरान के यूट्यूब पर एक आपत्तिजनक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में इमरान न सिर्फ कुरान को जला रहा है बल्कि इस्लाम पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कर रहा है। शाहिद ने इमरान पर नबी की शान में गुस्ताखी का भी आरोप लगाया है। अपनी भावनाएँ आहत होने और लोगों में रोष फैलने की दलील देते हुए शाहिद ने इमरान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

शिकायतकर्ता का यह भी दावा है कि आरोपित इमरान वकील है। पुलिस ने इस शिकायत पर अधिवक्ता इमरान के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली है। यह FIR भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 192, 299, 302 और 353 के तहत तहत दर्ज हुई है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। सोमवार (2 सितंबर) को पुलिस ने बताया कि आरोपित इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में इमरान क़ुरान को जलाते हुए बोला, “जबान के जायके के लिए अल्लाह का नाम लेकर। कुरान की 26 शैतानी आयतें जो काफिरों के नाम पर इंसानों का कत्ल करने का खुल्लम-खुल्ला आदेश देती हैं। इमरान ने आगे तीन तलाक, हलाला और ईरान में 9 साल की बच्ची से निकाह को भी शरिया बना देने जैसी बातें भी कहीं हैं। वीडियो में उसे पैगंबर मुहम्मद का भी नाम लिया है।

वीडियो में आगे एडवोकेट इमरान ने दावा किया कि शरिया के नाम पर हो रहे ऐसे कामों की निंदा पूरी दुनिया कर रही है। इमरान आगे बोला, “स्वामी रामगिरि महाराज ने कुछ भी गलत नहीं किया। मैं सही को सही और गलत को गलत समझने के इल्म से बख़ूबी वाकिफ हूँ।” अपनी हरकत को इमरान ने ‘अपने अक़ीदे को जला कर खत्म करने’ की संज्ञा दी है। बांग्लादेश का भी जिक्र करते हुए इमरान आगे बोला, “अभी आपने देखा होगा कि बांग्लादेशी हिन्दुओं का क्या अंजाम किया। यह है शांतिप्रिय मज़हब। और फिर उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे।”

इसी के जलते पन्नों से इमरान ने सिगरेट बना कर भी पी। इस पर चप्पल भी रखी। एडवोकेट इमरान ने अपने वीडियो में क़ुरान पर बैन लाने की वकालत की है। उन्होंने दावा किया कि आज वो घर वापसी कर रहे हैं। पूरे वीडियो के दौरान इमरान ने सिर पर खास टोपी लगा रखी है। वह लगातार मुस्करा रहा था।

No comments