Viral Video: Puneet Superstar के बाद Deepak Kalal की फ्लाइट में हुई पिटाई, देख यूजर बोला 'जहां जाता है पिट जाता है '..


फ्लाइट में हुई दीपक कलाल (Deepak Kalal ) की पिटाई
दीपक कलाल (Deepak Kalal ) पिटाई के इस वीडियो को एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो में एक फ्लाइट दिख रही है। दीपक कलाल अचानक से एक लड़के के पास सीट पर आकर बैठते हैं। लेकिन तभी लड़का उन्हें बैठाने से मना कर देता है और दीपक कलाल को धक्का दे देता है। इसे बाद इन दोनों में मारपीट शुरु हो जाती है। दोनों में काफी तीखी बहस देखने को मिल रही है। वीडियो में सुना जा सकता है कि, दीपक कलाल बोल रहे हैं कि, तुम मुझे जानते नहीं हो.. इस पर लड़का और भी ज्यादा दीपक पर चिल्लाना शुरु कर देता है। विवाद को बढ़ता देख दो एयरहोस्टेस आती हैं और मामले को शांत कराने की कोशिश करती हैं। लेकिन इन दोनों के बीच बहस होती रहती है। ये घटना कब और कहां की है, इसके बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन
Ghar Ke Kalesh एक्स अकाउंट पर अपलोड किए हुए अभी इसको कुछ ही समय हुआ है , लेकिन इस पर अब तक 41 हजार व्यूज आ चुके हैं। अधिकरत यूजर्स इस पूरी लड़ाई को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। एक यूजर इसे एयरहोस्टेस अकेडमी का बता रहा है और इसे स्थिति से हैंडल करने वाला बता रहा है। दूसरा यूजर लिखता है कि, “दीपक कलाल (Deepak Kalal ) जहां भी गया पिटकर आया”। इसके साथ ही एक व्यक्ति लिखता है कि, भाई तो कमाल है। इसके साथ ही कुछ यूजर्स दीपक कलाल की खराब एक्टिंग को भी ट्रोल कर रहे हैं।
Copyright 2024 All Rights Reseved by Himachal Fast News
No comments