धर्मशाला ! हिमाचल विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायक ने किया प्रदर्शन !
धर्मशाला ! हिमाचल कांग्रेस के विधायकों ने गुरुवार को धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा के बाहर धरना दिया। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया और देश के गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी को शर्मनाक बताते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की।
इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री,मंत्रियों समेत विधायक भी शामिल हुए।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने भीमराव अंबेडकर की तस्वीरों को हटाकर उनकी जगह अमेरिकी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस के चित्र का इस्तेमाल किया। यह संविधान निर्माता का अपमान और उपहास है। इसके विरोध में देशभर में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है।
No comments