अंतरिक्ष से छत पर गिरा 50 किलो का धातु का टुकड़ा! देखकर लोगों के उड़े होश, मची अफरा-तफरी


इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और नागरिकों में डर का माहौल है।
यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई। घर के ऊपर अचानक विस्फोट जैसी आवाज सुनकर इलाके के नागरिक अपने घरों से बाहर भागे। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज आवाज के बाद उन्हें लगा कि आसमान से कोई भारी चीज स्लैब पर गिरी है। बाद में जांच करने पर पता चला कि अमेय भास्कर बसशंकर के घर की स्लैब पर लोहे का एक बड़ा टुकड़ा गिरा है।
50 किलो का धातु स्लैब पर गिरा
धातु का यह टुकड़ा करीब 50 किलो वजनी है, 10 से 12 मिमी मोटा है और करीब 4 फीट लंबा है। यह टुकड़ा आंशिक रूप से टूटी हुई अवस्था में है, जिससे घर की स्लैब और दीवार को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। गरीमत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। नाकि किसी चीज को नुकसान हुआ। अमेय ने तुरंत उमरेड पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस निरीक्षक धनजी जलाक के नेतृत्व में पुलिस दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि धातु के टुकड़े में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं थी। हालांकि, सुरक्षा की दृष्टि से टुकड़े को जांच के लिए नागपुर फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है। पुलिस ने टुकड़े को लेकर विभिन्न संभावनाओं पर विचार करना शुरू कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि यह टुकड़ा किसी उपग्रह का अवशेष, अंतरिक्ष यान का हिस्सा या औद्योगिक प्रणाली का ढीला घटक हो सकता है। इसलिए वैज्ञानिक तरीके से गहन जांच शुरू कर दी गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
इस बीच, इस घटना और धातु के टुकड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की दलीलें फैलाई जा रही हैं और कई लोगों ने इसे लेकर जिज्ञासा भी जताई है। पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों पर विश्वास न करने और शांति बनाए रखने की अपील की है। फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक जानकारी स्पष्ट होगी, प्रशासन ने कहा है कि जब तक बात साफ नहीं हो जाए तब तक धैर्य रखें।
Copyright 2024 All Rights Reseved by Himachal Fast News
No comments