राजनीति जगत में बड़ा भूचाल, महाराष्ट्र के ये दो दिग्गज नेता BJP में होंगे शामिल!

यह घटनाक्रम न सिर्फ विपक्ष के लिए चिंताजनक है बल्कि महाराष्ट्र की आगामी चुनावी रणनीति को भी प्रभावित कर सकता है।
संजयबाबा घाटगे ने छोड़ी शिवसेना (UBT) कोल्हापुर जिले के कागल से पूर्व विधायक संजयबाबा घाटगे ने आज (15 अप्रैल) भाजपा की सदस्यता लेंगे। मुंबई में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में उनका पार्टी में प्रवेश हुआ। घाटगे काफी समय से भाजपा के संपर्क में थे और अब उनकी आधिकारिक एंट्री से कागल की राजनीति में एक नई बहस शुरू हो गई है। संजयबाबा घाटगे का भाजपा में आना केवल एक राजनीतिक दल बदल नहीं बल्कि शिवसेना (UBT) के लिए एक बड़ा मनोवैज्ञानिक झटका है, क्योंकि घाटगे इलाके में लंबे समय से एक प्रभावशाली चेहरा रहे हैं। अब भाजपा यहां एक बड़ी रैली और शक्ति प्रदर्शन की योजना बना रही है, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी तय मानी जा रही है।
पंडित पाटिल का भी भाजपा में प्रवेश सिर्फ शिवसेना (UBT) ही नहीं बल्कि जयंत पाटिल के नेतृत्व वाली शेतकरी कामगार पार्टी (PWP) को भी करारा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक पंडित पाटिल भी आज भाजपा में शामिल होंगे। खास बात यह है कि पंडित पाटिल, PWP प्रमुख और महा विकास आघाड़ी के सहयोगी जयंत पाटिल के भाई हैं। इससे न केवल पारिवारिक बल्कि संगठनात्मक स्तर पर भी बड़ी दरार पड़ने के संकेत मिलते हैं।
Copyright 2024 All Rights Reseved by Himachal Fast News
No comments