झारखंड में शबनम चला रही थी आतंकी संगठन; गिरफ्तारी के दो दिन पहले पहुंचे थे हथियार

इस पर यूएसए मेड लिखा है। इसके साथ ही खुलासा हुआ है कि झारखंड में शबनम ही हिज्ब उत तहरीर के झारखंड मॉड्यूल की मास्टरमाइंड है।
एटीएस यह जांच कर रही है कि हथियार विदेश से मंगवाया गया है या फिर भारत में ही बना है। प्रारंभिक जांच में हथियार के विदेशी होने की बात सामने आयी है। इसके अलावा जांच में यह भी जानकारी मिली है कि हिज्ब उत तहरीर मॉड्यूल का संचालन शबनम करती थी। बता दें कि एटीएस ने बीते शनिवार को धनबाद के वासेपुर अलीनगर से 21 वर्षीय गुलफाम हसन, भूली के आजाद नगर से 21 वर्षीय आयान जावेद, शमशेर नगर से आयान की पत्नी शबनम परवीन और 20 वर्षीय मोहम्मद शहजाद आलम को गिरफ्तार किया था।
झारखंड मॉड्यूल को संचालित करती है शबनम : हिज्ब उत तहरीर के झारखंड मॉड्यूल से जुड़े संदिग्ध आयान जावेद की पत्नी शबनम परवीन मास्टरमाइंड है। वह झारखंड में संगठन को संचालित करती है। उसके मोबाइल से एटीएस को कई अहम जानकारी मिली है। एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने बताया कि पहले तो शबनम शक के घेरे में नहीं थी, लेकिन जब उसके मोबाइल की जांच की गई तो पूरी एटीएस की टीम भी हैरान हो गई। आरोपी के मोबाइल में कई ऐसे तथ्य पाए गए हैं, जो बेहद आपत्तिजनक हैं।
संदिग्ध के मोबाइल से जानकारी मिली है कि वह लगातार अपने आसपास के लोगों को भी जिहाद के लिए भड़का रही थी। अपने पति और बाकी गिरफ्तार संदिग्धों को भी उसी ने भड़काया था। उसके मोबाइल पर देश विरोधी मैसेज भी मिले हैं। उसके मोबाइल से कुछ ऐसी तस्वीरें भी मिली हैं, जिसमें सिर कटी लाश और कत्ल का तरीका भी दिखाया गया है। एटीएस संदिग्ध के मोबाइल पर मैसेज भेजने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही उसके दूसरे राज्यों या फिर विरोधी कनेक्शन के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
Copyright 2024 All Rights Reseved by Himachal Fast News
No comments