Recent Posts

Breaking News

यूपी में का बा? गाने वाली नेहा सिंह राठौर बुरी फंसीं! दर्ज हुआ मुकदमा, जानें क्या है मामला

 

यूपी में का बा? गाने वाली नेहा सिंह राठौर बुरी फंसीं! दर्ज हुआ मुकदमा, जानें क्या है मामला

लोकप्रिय लोकगायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर विवादों में हैं। लखनऊ के हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट साझा किए, जो राष्ट्रीय अखंडता को प्रभावित करते हैं और जाति तथा धर्म के आधार पर लोगों को भड़काने की कोशिश करते हैं।

क्यों दर्ज हुआ केस?

जानकारी के अनुसार, नेहा सिंह राठौर ने इस हमले को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए कई वीडियो शेयर किए थे, जिनमें उन्होंने कहा था कि सरकार इस हमले का इस्तेमाल आगामी बिहार चुनाव में वोट बटोरने के लिए कर सकती है। उनका यह बयान पाकिस्तान में तेजी से फैलाया गया, जहां न केवल आम लोगों बल्कि कुछ नेताओं और सरकारी एजेंसियों ने भी इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।

पाकिस्तान में शेयर किया गया था वीडियो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'PTI Promotion' नाम के एक ट्विटर हैंडल से नेहा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि "इस भारतीय लड़की ने पहलगाम हमले की सच्चाई और इसके पीछे की राजनीति को उजागर किया है।" वीडियो में नेहा के बयान को आधार बनाकर भारत सरकार की आलोचना की गई।

पहले भी विवादों में रह चुकी हैं नेहा

नेहा सिंह राठौर पहले भी अपने गीतों और बयानों को लेकर विवादों में रह चुकी हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उनका गीत 'यूपी में का बा?' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, लेकिन साथ ही इस पर जमकर विवाद भी हुआ था। इसके चलते उनके खिलाफ पहले भी एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

इन राज्यों में चलेगी आंधी, गिरेंगे ओले

असम और मेघालय में 27 अप्रैल को भारी से बहुत भारी बारिश होगी और ओले भी गिरेंगे, जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 27-28 अप्रैल को, अरुणाचल प्रदेश में 28 अप्रैल को बादल बरसेंगे। पूर्वी भारत, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल तक बिजली चमकेगी और 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से धूल भरी आंधी चलेगी। गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार में 28 अप्रैल को, झारखंड 1 मई को, ओडिशा में 28-29 अप्रैल को आंधी का अलर्ट जारी है। ओडिशा के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

जहां कहां होगी बारिश?

कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में अगले 7 दिनों के दौरान आंधी, बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 30-40 किमी से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चलेंगी। आंतरिक कर्नाटक में भी ओले गिर सकते हैं। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 30 अप्रैल से 3 मई तक गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बरसात हो सकती है। एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 2 मई से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

जानें कहां गिरेगा और चढ़ेगा तापमान?

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि और उसके बाद के 3 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मध्य भारत में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा और पूर्वी भारत में भी अगले 3 दिनों के दौरान तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आएगा, जबकि गुजरात में अगले 24 घंटे में पारा में कोई बदलाव नहीं होगा।

हीटवेव का भी अलर्ट जारी

आईएमडी ने हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर और प्रयागराज में शनिवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक था। जम्मू कश्मीर, ल‌द्दाख में 28-29 अप्रैल को, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल तक, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान में 28 अप्रैल 1 मई के दौरान, पूर्वी राजस्थान में 29-30 अप्रैल को, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 29 अप्रैल 1 मई के दौरान हीटवेव की स्थिति रहेगी और लू चलने के आसार हैं।

दिल्ली एनसीआर में 3 दिनों तक छाएंगे बादल

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 42 से 43 डिग्री और 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिल्ली एनसीआर में 28 से 30 अप्रैल तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी, जिसकी स्पीड 30 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है।

वृषभ राशि

नवपंचम योग के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों को करियर में नए अवसर मिलेंगे। यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो पदोन्नति, सैलरी इंक्रीमेंट या बेहतर प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। व्यवसायियों को नए ग्राहक, व्यापारिक संबंधों में मजबूती और मुनाफे में वृद्धि होगी। कोई पुराना बिजनेस आइडिया अब सफल हो सकता है, इसलिए पहले से सोचे गए प्लान्स को अमल में लाने का उचित समय है। रुका हुआ धन, जैसे- बकाया पेमेंट, इन्वेस्टमेंट रिटर्न या लोन मिलने के योग हैं। संपत्ति से जुड़े लाभ हो सकते हैं, जैसे प्रॉपर्टी डील से मुनाफा या पैतृक संपत्ति का लाभ। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा और आपसी मतभेद दूर होंगे।

मीन राशि

नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं, खासकर उन लोगों को जो जॉब सर्च कर रहे हैं। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता के आसार हैं। र्यक्षेत्र में सहकर्मियों और बॉस का सहयोग मिलेगा, जिससे प्रोजेक्ट्स सफल होंगे। पैसे से जुड़े विवाद (जैसे लोन, जमीन-जायदाद के झगड़े) सुलझेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे, जैसे साइड बिजनेस या इन्वेस्टमेंट से लाभ। नेटवर्किंग से फायदा होगा, इसलिए सोशल इवेंट्स में भाग लें। खर्चों पर नियंत्रण रखें, क्योंकि अनावश्यक खर्च हो सकते हैं।

सिंह राशि

विवाहित जोड़ों को संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और नए रिश्ते बन सकते हैं। यदि आप डेटिंग कर रहे हैं, तो रिश्ता गंभीर हो सकता है।
प्रतियोगी परीक्षाओं या इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। नौकरी में रचनात्मक कार्यों से पहचान बनेगी। व्यवसायियों को नए मार्केट में विस्तार का मौका मिलेगा। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा, लोग आपके विचारों का सम्मान करेंगे। कोई पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

पारिवारिक झगड़े शांत होंगे और रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। भाई-बहनों या माता-पिता के साथ तनाव कम होगा। नई नौकरी या प्रोजेक्ट मिल सकता है। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी, लोग आपके काम की सराहना करेंगे। व्यवसाय में पार्टनरशिप से लाभ होगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकता है। विवाहित जातकों के लिए जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। शादीशुदा लोगों को रोमांस बढ़ाने का अच्छा समय है। संतान से जुड़ी शुभ खबर मिल सकती है।

कुंभ राशि

नई नौकरी के अवसर मिलेंगे, खासकर टेक्नोलॉजी या सोशल सेक्टर में। रुके हुए काम पूरे होंगे, जैसे कोई पेंडिंग प्रोजेक्ट या डील। समाज सेवा या नेटवर्किंग से लाभ होगा। नए दोस्त बनेंगे, जो भविष्य में काम आएंगे। वित्तीय नियोजन करने का अच्छा समय है, क्योंकि आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पैसों के मामले में स्थिरता आएगी, लेकिन लापरवाही से खर्च न करें। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। विवाहित जातकों के लिए जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

No comments