Recent Posts

Breaking News

इन दो जातकों के लिए हीरे-सोने से भी ज्यादा फायदेमंद होता है तांबे का छल्ला पहनना, खुल जाती है बंद किस्मत

 

इन दो जातकों के लिए हीरे-सोने से भी ज्यादा फायदेमंद होता है तांबे का छल्ला पहनना, खुल जाती है बंद किस्मत

तांबा मानव द्वारा खोजी गई पहली धातु माना जाता है। प्राचीन काल से ही स्वास्थ्य ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व प्राप्त करता आ रहा है। यह धातु न केवल अपने प्राकृतिक गुणों के कारण बल्कि आयुर्वेद और ज्योतिष शास्त्र में इसके विशिष्ट स्थान के कारण भी प्रसिद्ध है।

इस खबर में हम तांबे के स्वास्थ्य लाभ ज्योतिषीय महत्व और इसे पहनने से जुड़ी विशेष जानकारी पर चर्चा करेंगे।

तांबे का ज्योतिषीय महत्व

तांबा न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति के लिए भी महत्वपूर्ण है। ज्योतिष शास्त्र में तांबा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने का माध्यम माना जाता है।

1. धन और समृद्धि में वृद्धि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तांबा पहनने से व्यक्ति को धन समृद्धि और शोहरत प्राप्त होती है। यह व्यक्ति के जीवन में आर्थिक स्थिति को सुधारने में सहायक होता है।

2. गुस्से और तनाव को कम करता है

तांबे के आभूषण पहनने से मानसिक शांति मिलती है और गुस्सा कम होता है। यह मानसिक दबाव को भी कम करता है जिससे व्यक्ति में अधिक आत्मविश्वास आता है।

3. डर और नकारात्मकता से बचाव

तांबा पहनने से डर और नकारात्मकता दूर होती है। यह आत्मविश्वास को बढ़ाता है और व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।

तांबा किसे पहनना चाहिए?

तांबा अग्नि तत्व की धातु मानी जाती है और कुछ राशियों के लिए इसे शुभ माना जाता है। मेष सिंह और धनु राशि- इन राशियों के लिए तांबा अत्यधिक लाभकारी है क्योंकि इनके स्वामी ग्रह मंगल सूर्य और बृहस्पति हैं।

तांबा पहनने का सही तरीका

तांबे का उपयोग और पहनने का तरीका भी महत्वपूर्ण होता है। तांबे का छल्ला कड़ा और आभूषण रविवार को पहनना शुभ माना जाता है। पुरुषों को तांबे की अंगूठी रिंग फिंगर में पहननी चाहिए। तो वहीं महिलाओं को इसे बाएं हाथ में पहनना चाहिए। तांबे का कंगन पूरे दिन या रात में सोते समय पहना जा सकता है। गले में तांबे का लॉकेट धारण करना सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए शुभ होता है।

No comments