MBBS पास बेटी ने 12वीं पास युवक से शादी, नाराज पिता ने शादी के रस्म के दौरान ही दोनों को गोली मारी, युवती की मौत, लड़का अस्पताल में भर्ती और ससुर...?

इससे नाराज पिता बेटे को लेकर विवाद स्थल पर पहुंचा।
त्रिप्ती अपने पति अविनाश वाघ के परिवार की हल्दी रस्म में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान किरण मांगले ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटी पर गोली चला दी। गोली लगते ही युवती जमीन पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं अविनाश वाघ भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि वारदात के समय आरोपी का बेटा निखिल मांगले भी साथ में था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी पिता की जमकर पिटाई की। उसे जलगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह वेंटिलेटर पर है। घायल अविनाश का इलाज पुणे के ससून अस्पताल में चल रहा है।
अविनाश की मां की शिकायत पर पुलिस ने किरण मांगले और उसके बेटे निखिल पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Copyright 2024 All Rights Reseved by Himachal Fast News
No comments