Recent Posts

Breaking News

मच्छर-मक्खियों ने कर दिया है नाक में दम? प्याज वाला यह 1 वायरल नुस्खा दिखाएगा घर के बाहर का रास्ता..

  

मच्छर-मक्खियों ने कर दिया है नाक में दम? प्याज वाला यह 1 वायरल नुस्खा दिखाएगा घर के बाहर का रास्ता

What Smell Do Mosquitoes Hate: बदलते मौसम के साथ ही घर में कीडे़-मकौड़ों को आतंक बढ़ जाता है। इसी तरह से मच्छर और मक्खियों का भी आतंक इस वक्त काफी बढ़ा हुआ है। मच्छरों ने तो रातों की नींद ही उड़ाई हुई है।

मौसम के इस बदलाव के साथ मच्छरों की तादाद भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में वायरल बुखार के फैलने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। रात को मच्छर इतना परेशान करते हैं कि मच्छरदानी लगाने तक की नौबत आ जाती है। कई बार तो मच्छरदानी में भी मच्छर घुस जाते हैं।

अगर आप बाजार वाले सारे केमिकल्स यूज करके भी थक चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी आपको मच्छरों से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है, तो आप एक वायरल हैक की मदद ले सकते हैं। केवल 5 रुपये के खर्च में आपको मच्छर से लेकर मक्खी तक सभी कीड़ों से राहत मिल सकती है। आइए जानें, मच्छर-मक्खी कैसे भगाएं?

क्या-क्या चाहिए?

  • 1 प्याज
  • सरसों का तेल
  • कपूर
  • लौंग
  • रूई की बत्ती

मच्छर भगाने वाली ट्रिक

अगर आप मच्छर मक्खी से तंग आ चुके हैं, तो उन्हें भगाने के लिए आपको जरूरत है एक प्याज की। इसके लिए प्याज को छीलकर उसके ऊपरी हिस्सा को कट कर लें। इसे बीच से खोखला कर लें। प्यार को आपको इस तरह से काटना है कि आप उसे एक दीपक की तरह इस्तेमाल कर पाएं। इसमें तेल और बाकी चीजें भरने के लिए जगह बना लें। अब इसमें 1 चम्मच सरसों का तेल डालें। ऊपर से 3-4 कपूर की गोलियां और लौंग भी डाल लें। लास्ट में इसमें रूई की एक बत्ती लगा दें।

प्याज से मच्छर कैसे भगाएं?

प्याज वाले देसी नुस्खे से मच्छरों को भगाने के लिए तैयार किए हुए मिश्रण में लगी बत्ती को जला लें। अब इसे कमरे के किसी सेफ हिस्से में किसी स्टील या चीनी मिट्टी की प्लेट पर रख दें। इसका धुआं जैसे-जैसे कमरे में फैलेगा, सारे मच्छर और मक्खी घर से भागने के लिए मजबूर हो जाएंगे। अगर आपका घर बड़ा है, तो आप इसे प्लेट में रखकर पूरे घर में इसका धुआं भी फैला सकते हैं।

इन तरीकों से भगाएं मच्छर

  • लहसुन को एक प्लेट में कपूर के साथ रखकर उसे लगा लें। इसके धुएं से भी मच्छर और मक्खियां आपके घर से भाग जाएंगे।
  • नीम के पत्तों को सुखाकर उन्हें कपूर और लौंग के साथ जलाने से भी मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

No comments