जाग रहा है 'हिंदू', FIR के बाद 'मैं भी हूं रामसिंह' की तख्तियां लेकर थाने पहुंचे हिंदू, जानें पूरा मामला

दरअसल धर्मांतरण का विरोध करने पर हिन्दू संगठन से जुड़े रामसिंह पर पुलिस ने FIR दर्ज किया है।
दरअसल बीते दिनों राजेंद्र नगर चौक के पास प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण की सूचना पर हिन्दू संगठन ने मौके पर दबिश देकर इसका विरोध किया था। जिसके बाद पुलिस ने धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसी मामले में कुछ दिन पहले दूसरे पक्ष के शिकायत पर पुलिस ने हिंदू संगठन से जुड़े रामसिंह ठाकुर पर भी FIR दर्ज कर लिया।
इसी के विरोध में रामसिंह सहित हिन्दू संगठन से जुड़े लोग आज खुद अपनी गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाने पहुंच गए। यहां रामसिंह के साथ सभी हिंदुओं को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा मचाया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किया।
Copyright 2024 All Rights Reseved by Himachal Fast News
No comments