Recent Posts

Breaking News

'पाकिस्तान है पहलगाम का दोषी' बच्चे ने खोली पोल तो मां ने मारा थप्पड़, देखें Viral Video

 

'पाकिस्तान है पहलगाम का दोषी' बच्चे ने खोली पोल तो मां ने मारा थप्पड़, देखें Viral Video

श्मीर के पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। एक वायरल वीडियो में एक मुस्लिम लड़के को उसकी मां थप्पड़ मारती है क्योंकि उसने पाकिस्तान को दोषी ठहराया। यह घटना आतंकवाद के खिलाफ बोलने के खतरे को उजागर करती है।

वीडियो में लड़का निडर होकर पाकिस्तान की पोल खोलता है।

कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बाच तनाव चरम पर पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुस्लिम लड़के को उसकी मां द्वारा डांटते और थप्पड़ मारते हुए देखा गया, क्योंकि उसने हमले के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया था। अब एक बड़ा सवाल यह भी खड़ा हो गया कि क्या आतंकवाद के खिलाफ भारत का समर्थन करना खतरनाक है? इस घटना से साफ पता चलता है कि आतंकवाद और उसकी विचारधारा का विरोध करना आपको भारी पड़ सकता है। आप भी देखें ये वायरल वीडियो, जिसमें लड़का पाकिस्तान की पोल खोलता नजर आ रहा है। हालांकि यह वीडियो कश्मीर का है या पाकिस्तान का , इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

लड़के ने बताई पाकिस्तान की सच्चाई

वीडियो में एक युवा मुस्लिम लड़के से पूछा गया कि पहलगाम पर ये हमला हुआ है, तुम्हें इस बारे में क्या कहना है। इस पर लड़का कहता है कि, देखिए कश्मीरी लोग तो यह बिल्कुल नहीं कर सकते। इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। पाकिस्तान का नाम लेते ही लड़के की मां उसे थप्पड़ मार देती है। मां उसको डांटती है कि पाकिस्तान का नाम न ले। वह बार बार यह भी कहती है उनसे कुछ न पूछा जाए। लेकिन वह निडर लड़का सच बोलने से नहीं कतराता। लड़का दोबारा कहता है कि इस हमले के पीछे और कोई नहीं हो सकता, सिर्फ पाकिस्तान हो सकता है। उसकी मां फिर डांटने लगती है और कहती है कि उनसे न पूछा जाए, वरना उन्हें घर में मारा जाएगा। लड़के के बेबाकी से जवाब देने का यह वाडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

'पाकिस्तान के खिलाफ बोलने पर मारेंगे'

यह घटना उन परिवारों के डर को दर्शाती है जो आतंकवादियों और पाकिस्तान समर्थक समूहों के दबाव के कारण भारत के पक्ष में अपनी आवाज नहीं उठा पा रहे हैं। वीडियो में, मां ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान के खिलाफ बोलने के कारण उसके परिवार को शारीरिक हिंसा का सामना करना पड़ा है, और अब उनकी सुरक्षा उसके लिए एक बड़ी चिंता बन गई है। वह अपने बेटों और परिवार की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है, क्योंकि वह और उसका परिवार लगातार आतंकवादियों की धमकियों के कारण खतरे का सामना कर रहे हैं।

26 लोगों की जान गई

गौरतलब हो कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को कुछ आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की जान ले ली। आतंकवादियों ने पर्यटकों का धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी। इस घटना से पूरे भारत में आक्रोश है। भारत सरकार ने इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिये हैं।

No comments