Recent Posts

Breaking News

पाकिस्तान ने सलमान खान को घोषित किया आतंकी, बलूचिस्तान को अलग देश बताने पर चिढ़ी शरीफ सरकार

बालीवुड अभिनेता सलमान खान के बयान से बिलबिलाए पाकिस्तान ने उन्हें आतंकी घोषित कर दिया है। हाल में ही सलमान खान ने सऊदी अरब में एक कार्यक्रम में बलूचिस्तान को अलग देश बताया था। इसके बाद शहबाज शरीफ सरकार बुरी तरह चिढ़ गई। 

इसके बाद अब शहबाज शरीफ की सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए उन्हें आतंकवाद रोधी अधिनियम के तहत आतंकी घोषित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने उनका नाम चौथे शेड्यूल में शामिल किया है।

चौथी सूची में शामिल करने का मतलब होता है कि उनपर कट्टरपंथी गतिविधियों के चलते नजर रखी जाएगी। दरअसल सलमान खान ने सऊदी अरब में एक फोरम को संबोधित करते हुए कहा था कि ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है। 

इसी बयान पर पाकिस्तान को मिर्ची लग गई थी। दरअसल लंबे समय से बलूचिस्तान में पाकिस्तान से अलग होने के लिए आंदोलन चल रहा है, जिसे पाकिस्तानी सेना अपने अत्याचारों से रौंदने की कोशिश करती है। सलमान खान के बयान से भी ऐसा लगता था कि वह बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग बता रहे हैं। 

ऐसे में उसका बौखलना तय था। एक तरफ जहां पाकिस्तान को मिर्ची लग गई है, तो दूसरी तरफ बलूचिस्तान के अलगाववादी नेता उनसे खुश हैं। उन्होंने सलमान खान को धन्यवाद भी दिया है।

No comments