Recent Posts

Breaking News

'लव मैरिज के 4 महीने बाद मेरा पति...', सिपाही की खुली पोल, जब पत्नी ने बनाया वीडियो` देख हैरान यूपी पुलिस.!.

    

'लव मैरिज के 4 महीने बाद मेरा पति..', सिपाही की खुली पोल, देख हैरान यूपी पुलिसलव मैरिज के 4 महीने बाद पत्नी ने लगाई फांसी, वायरल वीडियो










लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक सिपाही की पत्नी ने हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में सिपाही की पत्नी लगातार रो रही थी और अaपने पति और ससुराल वालों के काले चिट्ठे खोल रही थी. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

बता दें ये जो महिला है वह, बख्शी का तालाब (BKT) थाने में तैनात सिपाही अनुराग सिंह की पत्नी सौम्या है. सौम्या और सिपाही अनुराग सिंह की चार महीने पहले लव मैरिज हुई थी. लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद सौम्या के ससुराल वाले उस प्रताड़ित करने लगे. अनुराग के परिवार वाले दहेज को लेकर नाराज थे, क्योंकि सौम्या अपने साथ कोई दहेज नहीं लाई थी. इसके चलते उसके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था.
सिपाही की बीवी ने लगाई फांसी
इस बात से परेशान होकर सौम्या ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले सौम्या ने इंस्टाग्राम पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो पोस्ट किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सौम्या ने बताया कि परिजनों के दबाव में आकर अनुराग उस पर दूसरी शादी करने के लिए भी दबाव बना रहा था. यही नहीं अनुराग अक्सर सौम्या के साथ मारपीट करता था. सौम्या ने वीडियो में कहा, ‘वकील ने मेरे पति से मुझे जान से मारने के लिए कहा. उसने कहा कि वह मेरे पति को बचा लेगा.’

No comments