Recent Posts

Breaking News

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कपल्स के रोमांस का अश्लील वीडियो बनाने वाले सिर्फ आशुतोष नहीं था! और बड़ा सच सामने आ गया



बता दें कि अब इस मामले में सख्त एक्शन हुआ है. इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड टोल के असिस्टेंट मैनेजर आशुतोष सरकार को माना जा रहा है. उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है. इसी बीच अब यूपीडा इस मामले में 4 लोगों को दोषी मान रहा है. ये चारों टोल प्लाजा के ही अधिकारी-कर्मचारी हैं और उनके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है. आपको बता दें कि ये मामला तब संज्ञान में आया जब कुछ पीड़ितों ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख दिया. इसके बाद हड़कंप मच गया.

कौन-कौन हैं आरोपी?

पुलिस ने मामले को संज्ञान लेकर टोल के असिस्टेंट मैनेजर आशुतोष सरकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इसी के साथ टोल के ट्रैफिक मैनेजर शशांक शेखर को भी टर्मिनेट कर दिया गया है. इसी के साथ टोल के 2 अन्य सहकर्मी भी निशाने पर हैं और उनकी जांच की जा रही है. माना जा रहा है कि इनके खिलाफ भी कार्रवाई तय है. 

इस पूरे कांड में केस दर्ज करने वाले हलियापुर थाने के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद रफ्फान ने फोन पर बताया, यूपीडा ने 4 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का पत्र दिया है. सूत्रों की माने तो अभिषेक चौहान (प्रोजेक्ट मैनेजर यूपीडा) की तरफ से हलियापुर टोल प्लाज़ा पर स्थित एटीएमएस कंट्रोल रूम में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर आशुतोष सरकार, सिस्टम टेक्नीशियन आशुतोष तिवारी, ट्रैफिक मैनेजर शशांक शेखर और सिस्टम इंजीनियर प्रमोद कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

इनके खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने, नव दंपति की निजता का हनन करने, उन्हें ब्लैक मेल कर अवैध वसूली करने के आरोप में हटा दिया गया है. साथ ही इन चारों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए पत्र भी दिया गया है. फिलहाल इस मामले की जांच जारी है.

No comments