Recent Posts

Breaking News

वायुसेना जवान दीपक को कचहरी परिसर में निर्ममता के साथ पीट दिया गया, इस कांड से मचा हड़कंप



बताया जा रहा है कि वायु सेना के जवान को इतना मारा गया कि उसे बचाने के लिए आस-पास खड़े लोगों को आना पड़ा. उन्होंने बीच बचाव करके, किसी तरह से उसे बचाया और उसकी जान बचाई. अब वायु सेना के जवान दीपक ने इस मामले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है.

वायु सेना जवान दीपक की आपबीती

पीड़ित वायु सेना में तैनात जवान दीपक कुमार ने बताया, उनका इन आरोपियों के साथ एक केस चल रहा है. इसी रंजिश में उसे निशाना बनाया गया है. पीड़ित ने बताया, आरोपी उसे और उसके परिवार को बार-बार धमका रहे हैं. उसे फर्जी केस में फंसाने की भी धमकी लगातार दी जा रही हैं.

आपको बता दें कि वायुसेना के जवान के साथ मारपीट की ये घटना 28 नवंबर के दिन हुई थी. मगर पीड़ित ने सुरक्षा कारणों के चलते अब पुलिस में मामले को लेकर तहरीर दी है.

पुलिस ने ये कहा

इस पूरे मामले को लेकर सीओ मनोज यादव ने बताया, कचहरी परिसर में मारपीट हुई है. दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है. तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. जांच की जा रही है.

No comments