गणतंत्र दिवस पर रिज पर होगी फूलों की बारिश, राज्य स्तरीय समारोह आज; राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे अध्यक्षता

ऐतिहासिक रिज में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को मनाया जाएगा। इस दौरान सेना के हेलिकॉप्टर रिज पर फूल बरसाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल करेंगे। जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। समारोह में परेड, विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।
उधर, रविवार को होने वाले समारोह के दौरान रिज मैदान पर परेड कमांडर लेफ्टिनेंट शाश्वत तिवारी जेएंडके राईफल के अगुवाई में मार्च पास्ट करेगी। सेना प्रथम जेएंडके राइफल, जतोग, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस टुकड़ी, सशस्त्र सीमा बल, सेना पाइप बेंड (प्रथम जे एंड के राइफल जतोग), पंजाब पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस तृतीय वाहिनी आई.आर.बी.एन. पंडोह, हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रथम वाहिनी आईआरबीएन. बनगढ़, हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वितीय वाहिनी आईआरबीएन सकोह, हिमाचल पुलिस (महिला), यातायात पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस ब्रास बैंड की टीम मार्च पास्ट में हिस्सा लेगी।
चौपाल के रितिक को मिलेगा उत्तम जीवन रक्षक सम्मान
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान शिमला की चौपाल तहसील के रहने वाले रितिक चौहान को उत्तम जीवन रक्षक पदक से सम्मानित किया जाएगा। रितिक चौहान ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए अप्रैल 2024 में सोलन के पास कालका-शिमला रेलवे ट्रैक परखेल रही दो बच्चियों को बचाया था। इस दौरान रितिक का एक पांव ट्रेन के नीचे आ गया था और उपचार के दौरान उनकी एक टांग घुटने से नीचे काटनी पड़ी थी। लिहाजा चौपाल के युवा के इस साहस पर गणतंत्र दिवस पर उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है।
ये मिलाएंगे कदम से कदम
हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक टुकड़ी (पुरुष), हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक टुकड़ी (महिला), हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक बैंड, हिमाचल प्रदेश डाक सेवा, पूर्व सैनिक टुकड़ी, राष्ट्रीय कैडेट कोर (बाल), राष्ट्रीय कैडेट कोर (कन्या), एनएसएस (बाल), एनएसएस (कन्या), भारत स्काउट एवं गाइड (बाल), स्काउट एवं गाइड (कन्या) और हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन टुकड़ी इस दौरान रिज पर कदम से कदम मिला मार्च पास्ट करेगी।
संस्कृति की झलक दिखेगी
समारोह में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला -जम्मू कश्मीर, पटियाला – हरियाणा, एकलव्य कला मंच हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रथम वाहिनी आईआरबीएन बनगढ़ ऊना, हमीरपुर, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के साथ उत्तराखंड और जिला शिमला के सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति देंगे। समारोह में रिज मैदान पर जे एंड के राइफल जतोग शस्त्र प्रदर्शन करेगा। कृषि विभाग, उद्योग विभाग, फोरेंसिक सेवा निदेशालय, वन, पर्यटन , महिला एवं बाल विकास , विद्युत, शिक्षा, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला, नगर निगम शिमला, हिम ऊर्जा, पशुपालन और भाषा एवं संस्कृति समेत स्वास्थ्य विभाग की झांकी प्रदर्शित की जाएगी।
No comments