Recent Posts

Breaking News

लेडी टीचर के गले में हाथ डाल उनके होठ काटने वाले 12वीं के लड़के पर अश्लील हरकत का भी आरोप! अब ये पता चला

1

1/7

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है, जहां 12वीं के छात्र ने अपनी महिला टीचर पर दिल दहला देने वाला हमला किया. बता दें कि आरोपी छात्र ने टीचर के दोनों होंठ काट दिए.
 

2

2/7

बताया जा रहा है कि छात्र लंबे समय से अपनी टीचर को परेशान कर रहा था. छात्र स्कूल में टीचर के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें करता था. 
 

3/7

ऐसा बताया जा रहा है कि टीचर ने इस बारे में छात्र के परिवार से शिकायत की थी, जिसके बाद कुछ समय तक छात्र शांत रहा था. लेकिन बाद में उसने फिर से स्कूल में महिला शिक्षिका को परेशान करना शुरू कर दिया. 
 

4

4/7

छात्र की लगातार छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों से परेशान होकर महिला टीचर को स्कूल तक छोड़ दिया था. इसके बावजूद आरोपी ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और लगातार उन्हें परेशान करता रहा. 
 

5/7

घटना वाले दिन जब महिला टीचर ट्यूशन पढ़ाने जा रही थीं, तब आरोपी छात्र ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद छात्र ने उनके गले में हाथ डाला और अचानक हमला कर उनके दोनों होंठ काट दिए. 
 

6/7

गंभीर हालत में महिला टीचर को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें आगरा के निजी अस्पताल में रेफर किया गया. उनका इलाज जारी है.
 

7

7/7

पीड़िता के भाई ने आरोपी छात्र के खिलाफ मैनपुरी कोतवाली में मामला दर्ज कराया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी छात्र फरार है.

No comments