शादी के 15 साल बाद शौहर अल्लारखा को छोड़ भतीजे संग भागी बीवी शाजिदा! पति बाहर था तभी हुआ ये खेल.
Extra marital affair case: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां शाजिदा नाम की एक महिला अपने पति अल्लारखा को छोड़कर अपने भतीजे सिराज हुसैन से साथ घर छोड़कर फरार हो गई. शादी के करीब 15 साल बाद अल्लाराखा की पत्नी कुछ ऐसा करेगी ये उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था. शाजिदा अपने प्यार में इस कदर अंधी हो बैठी की उसने अपने दो मासूम बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा. अब पीड़ित पति अल्लारखा ने पुलिस के पास पहुंचकर अपनी पत्नी शाजिदा और भतीजे सिराज हुसैन के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई है.
भतीजे के साथ नकदी और जेवर लेकर भागी शाजिदा
पीड़ित अल्लारखा ने बताया कि उसका निकाह 15 साल पहले शाजिदा बानो के साथ हुआ था. उनके रिश्ते में सब कुछ ठीक चल रहा था. लेकिन शाजिदा की नजदीकियां अल्लारखा के बड़े भाई के बेटे सिराज हुसैन से बढ़ने लगीं. पीड़ित के मुताबिक वह पेशे से खेल-तमाशा दिखाकर रोजी-रोटी कमाता है. 11 फरवरी को जब वह काम के सिलसिले में हैदरगढ़ गया हुआ था. तभी पीछे से शाजिदा ने अपने प्रेमी भतीजे सिराज के साथ मिलकर घर में रखे 3 लाख रुपये के जेवर और 1 लाख 30 हजार रुपये नकद समेटे और फरार हो गई.
'बेटी की शादी के लिए जुटाया था एक-एक पैसा'
अल्लारखा ने बताया कि वह एक-एक पैसा जोड़कर अपनी बेटी के निकाह की तैयारी कर रहा था. घर में रखी नकदी और जेवर उसकी उम्र भर की गाढ़ी कमाई थी जो उनकी पत्नी लेकर फरार हो गई. शाजिदा अपने दो बच्चों को भी घर पर अकेला बिलखता हुआ छोड़ गई है. शाजिदा और सिराज की इस करतूत से परेशान पति ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी मेहनत की कमाई वापस दिलाई जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए. पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में पत्नी पर धोखा, छल और कपट करने का गंभीर आरोप लगाया है. फिलहाल इस मामले में स्थानीय पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मोबाइल लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार जोड़े की तलाश की जा रही है.
No comments