2 प्रेमी`1 पति…मुजफ्फरनगर की सोनिया ने एक को निपटा डाला, इसका खूनी खेल दिमाग घुमा देगा
Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 1 फरवरी यानी कल एक युवक का शव मिला. शव कंबल से ढका हुआ था. पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि ये शव जीवन उर्फ संजीव नाम के शख्स का है. संजीव हरी नगर के पुरकाजी का रहने वाला था. पुलिस के सामने सवाल ये था कि आखिर 32 साल के संजीव की हत्या किसने की थी? बता दें कि अब मुजफ्फरनगर पुलिस ने इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसे जान हर कोई चौंक गया है.
12 साल जिससे किया प्यार, उसी से मिली मौत
संजीव की हत्या उसकी शादीशुदा प्रेमिका सोनिया ने ही की थी. संजीव से उसका संबंध 12 सालों से था. इस बीच उसकी शादी अन्य युवक से हो गई थी. मगर उसका संबंध संजीव से नहीं टूटा. इस दौरान सोनिया के संबंध ससुराल के पास रहने वाले सादिक से भी बन गए. अब जब सादिक को पता चला कि सोनिया के संबंध संजीव से भी हैं, तो उसने सोनिया के साथ मिलकर जीवन उर्फ संजीव को खत्म करने की योजना बनाई और दोनों ने मिलकर उसे मौत दे डाली.
पहले आशिक को सोनिया ने कैसे मारा?
साजिश के तहत सोनिया ने अपने पहले आशिक जीवन उर्फ संजीव को घर पर बुलाया. वहां उसका दूसरा आशिक सादिक पहले से ही मौजूद था. फिर दोनों ने मिलकर मौका पाते ही उसका गला दबा दिया और उसे मार डाला. फिर उसके शव को कंबल में लपेटकर घर के पास ही स्थित एक नाले ठिकाने लगा दिया.
दूसरी तरफ जब पुलिस ने मामले की जांच की तो मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अपनी एक महिला मित्र से मिलने गया था. ऐसे में पुलिस ने मृतक की महिला मित्र के बारे में पता किया और उसे हिरासत में ले लिया. उससे जब सख्त पूछताछ की गई तो उसने सब कुछ बता दिया.
शादी के बाद भी दोनों प्रेमियों से थे संबंध
कातिल प्रेमिका सोनिया ने बताया, उसकी ससुराल हरसोली गांव में है. यहां उसके संबंध सादिक से हो गए थे. वह गोवा में सिलाई का काम करता था. मगर शादी से पहले से ही उसके संबंध संजीव उर्फ जीवन के साथ भी थे. उसके पहले के प्रेम संबंध की जानकारी सादिक को हो गई थी. वह गोवा से आया और फिर संजीव उर्फ जीवन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. बता दें कि पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या आरोपी सोनिया और उसके प्रेमी सादिक को गिरफ्तार करके, जेल भेज दिया है.
एसएसपी मुज़फ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया, 24 घंटे के अंदर केस का खुलासा किया गया है. आरोपी सोनिया और सादिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों को जेल भेज दिया गया है.
No comments