गाजियाबाद की 3 बहनों की डायरी में ये किस 'टीना मम्मी' का जिक्र! अब पिता की तीसरी साली वाली बात पता चली
आपको बता दें कि निशिका, पाखी और प्राची ने अपने पीछे जो डायरी छोड़ी है, उसमें टीना मां का भी जिक्र किया है. अब टीना मां को लेकर जो सामने आया है, वह इस परिवार की पारिवारिक संरचना की जटिलता के बारे में भी दिखाता है.
कौन हैं टीना मां?
भारत सिटी सोसाइटी के बी-1 टॉवर में रहने वाले चेतन कुमार की 2 पत्नियों हैं. इन दोनों से उनके 5 बच्चे हैं, जिनमें से अब सिर्फ 2 ही इस दुनिया में हैं. पहली पत्नी का नाम सुजाता है तो दूसरी पत्नी का नाम हिना है. सुजाता और हिना आपस में सगी बहने हैं.
जिन लड़कियों ने दुनिया छोड़ी है, उनमें से निशिका चेतन की पहली पत्नी सुजाता की बेटी है तो प्राची और पाखी दूसरी पत्नी और चेतन की सारी हिना से हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, चेतन की पहली पत्नी सुजाता से जब कई सालों तक कोई संतान नहीं हुई तो उन्होंने सुजाता की बहन यानी अपनी साली हिना से शादी कर ली. उसके कुछ समय बाद सुजाता ने निशिका को जन्म दे दिया. इसके बाद हिना ने भी प्राची और पाखी को जन्म दे दिया. इसके बाद पहली पत्नी ने बेटे को भी जन्म दे दिया. बता दें कि ये बेटा मानसिक तौर से कमजोर है. परिवार में देवू नाम का एक बेटा और है. मगर ये साफ नहीं है कि ये सुजाता से है या हिना से.
अब टीना मां पर आते हैं. डायरी में बच्चियों ने जिस टीना मां का जिक्र किया है, दरअसल वह सुजाता-हीना की सबसे छोटी बहन और चेतन की सबसे छोटी साली है. टीना का भी घर में खूब आना-जाना था, इसलिए सभी बच्चे टीना को टीना मां कहते थे.
No comments