50MP सेल्फी कैमरा के साथ Vivo V70 और Vivo V70 Elite भारत में लांच

नई दिल्ली। Vivo भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Vivo V70 और Vivo V70 Elite को लांच किया है। Vivo V70 Elite में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। ये दोनों फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करते हैं। फोन की कीमत की बात करें तो Vivo V70 के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपए और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपए है। Vivo V70 पैशन रेड और लेमन येल्लो कलर में उपलब्ध है।
वहीं Vivo V70 Elite के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपए, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपए और 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपए है। वहीं Vivo V70 Elite पैशन रेड, सैंड बेज और ऑथेंटिक ब्लैक कलर में उपलब्ध है। Vivo V70 सीरीज वीवो की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Vivo V70 Elite के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2750 × 1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 459 PPI पिक्सल डेंसिटी और लोकल पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक है। इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
यह फोन Snapdragon 8s जेन 3 चिपसेट से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल सिम,ब्टूलूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी 2.0, जीपीएस, ओटीजी और एनएफसी शामिल है। सिक्योरिटी के लिए ये फोन 3डी अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनिंग 2.0 से लैस है।
वहीं, फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो V70 Elite के रियर में 50MP का ZEISS प्राइमरी कैमरा, 50MP ZEISS सुपर टेलीफोटो कैमरा और OIS सपोर्ट के साथ 8MP का ZEISS अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का ZEISS फ्रंट कैमरा दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन के ऑथेंटिक ब्लैक मॉडल की लंबाई 15.752 सेमी, मोटाई 7.433 सेमी, चौड़ाई 0.740 सेमी और वजन 187 ग्राम है।
वहीं, Vivo V70 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2750×1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 459 PPI पिक्सल डेंसिटी और लोकल पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक है। इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल सिम,ब्टूलूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी 2.0, जीपीएस, ओटीजी और एनएफसी शामिल है। सिक्योरिटी के लिए ये फोन 3डी अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनिंग 2.0 से लैस है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो V70 के रियर में 50MP का ZEISS प्राइमरी कैमरा, OIS सपोर्ट के साथ 50MP ZEISS सुपर टेलीफोटो कैमरा और OIS सपोर्ट के साथ 8MP का ZEISS अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का ZEISS फ्रंट कैमरा दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 15.752 सेमी, मोटाई 7.433 सेमी, चौड़ाई 0.759 सेमी और वजन 194 ग्राम है।
No comments