Recent Posts

Breaking News

ग्रेजुएट युवाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक में 5138 अप्रेंटिस पदों पर निकली बंपर भर्ती, 8 फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन.

 


PNB Recruitment 2026: कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद हर युवा की चाहत होती है कि उसे करियर की अच्छी शुरुआत के लिए कोई भरोसेमंद अवसर मिले. अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है. पीएनबी ने अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत देशभर में 5138 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू होगी. 

जानें भर्ती से जुड़ी डिटेल्स 

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 24 फरवरी 2026 तय की गई है. सिलेक्शन प्रोसेस के तहत उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लोकल लैंग्वेज टेस्ट और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा. लिखित परीक्षा संभावित रूप से 1 मार्च 2026 को हो सकती है.

चयनित उम्मीदवारों को 1 साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी. स्टाइपेंड की बात करें तो ग्रामीण, सेमी-अर्बन और अर्बन क्षेत्रों के लिए 12300 रुपय प्रति माह, जबकि मेट्रो शहरों में 15000 रुपय प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा. 

No comments