Recent Posts

Breaking News

फरवरी में इस दिन कुंभ राशि में लगने वाला है सूर्य ग्रहण, इन 5 राशियों के लोगों को मिलेगा खूब धन

1

1/7

साल 2026 की शुरुआत खगोलीय घटनाओं के लिहाज से बेहद खास होने वाली है. 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाने के ठीक दो दिन बाद, यानी 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. ज्योतिष गणना के अनुसार, यह ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगेगा, जिसका सीधा असर देश-दुनिया और सभी राशियों पर पड़ेगा.
 

2

2/7

17 फरवरी को होने वाला यह सूर्य ग्रहण दोपहर 03:26 बजे शुरू होगा और शाम 07:57 बजे तक चलेगा. हालांकि, खगोल प्रेमियों के लिए जानकारी यह है कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जहां ग्रहण दृश्य नहीं होता, वहां उसका सूतक काल भी मान्य नहीं होता. लेकिन ग्रहों की चाल बदलने से 5 राशियों के लिए धन के द्वार जरूर खुलने वाले हैं.
 

3/7

मेष राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण किसी वरदान से कम नहीं है. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं. अगर आप व्यापारी हैं, तो तैयार हो जाइए क्योंकि आपका मुनाफा अब दोगुनी रफ्तार से बढ़ने वाला है. निवेश के लिए भी यह समय काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है.
 

4

4/7

मिथुन राशि के जातकों की आय में इस दौरान जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. आपकी पुरानी योजनाएं अब सफल होने की कगार पर हैं. विशेष रूप से खेल-कूद और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन आय के नए स्रोत आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखेंगे.
 

5/7

सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय सुख-शांति लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और इंक्रीमेंट के रास्ते खुलेंगे. व्यापारियों को कोई बड़ा और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है. निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपके संबंध पहले से ज्यादा मधुर होंगे और सेहत में भी सुधार आएगा.
 

6/7

अगर आपका पैसा कहीं लंबे समय से फंसा हुआ है, तो इस ग्रहण के बाद उसकी प्राप्ति के योग हैं. तुला राशि वालों को नया वाहन या संपत्ति खरीदने का सुख मिल सकता है. रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे और ग्रहों की अनुकूल स्थिति आपको किसी बड़ी अनहोनी या दुर्घटना से सुरक्षित रखेगी. नई नौकरी की तलाश भी इस दौरान पूरी हो सकती है.
 

7

7/7

सूर्य ग्रहण धनु राशि वालों की तकदीर संवारने आ रहा है. पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं और परिवार में किसी सदस्य की बड़ी सफलता से घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा. यदि आप नया घर खरीदने या नया बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं, तो यह समय सबसे सटीक है. धन की आवक आसान होगी और मानसिक संतोष बना रहेगा.

No comments