Recent Posts

Breaking News

8000mAh बैटरी के साथ Tecno Pova Curve 2 5G भारत में लांच

Tecno Pova Curve 2 5G

नई दिल्ली। Tecno ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Pova Curve 2 5G लांच किया है। कंपनी के मुताबिक यह Curve सीरीज का लेटेस्ट मॉडल है, जिसमें 6.78 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8000mAh की बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है।

फोन की कीमत की बात करें तो Tecno Pova Curve 2 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपए रखी गई है, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 29,999 रुपए रखी गई है। यह फोन Mystic Purple, Storm Titanium और Melting Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फोन की पहली सेल 20 फरवरी से Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी, जबकि प्री बुकिंग 13 फरवरी से चालू है।

यह फोन Android 16 पर आधारित HiOS 16 के साथ आता है, जिसमें ELLA AI 2.0 फीचर दिया गया है और हिंदी, बंगाली, तमिल, गुजराती और मराठी सहित मल्टीलिंगुअल सपोर्ट मिलता है। फोन में 6.78-इंच (2644 × 1208 pixels) 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 nits पीक ब्राइटनेस और 2304Hz PWM Dimming सपोर्ट से लैस आता है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलती है।

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का मैक्रो सेंसर मिलता है। फोन 2K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा है। 

कंपनी के मुताबिक इसमें सेगमेंट का पहला ऑल सीनारियो AI नॉइज रिडक्शन फीचर दिया गया है, जो कॉल, वीडियो मीटिंग या गेमिंग के दौरान क्लियर वॉइस देने का दावा करता है। फोन में G1 सिग्नल एन्हांसमेंट चिप और SE1 WiFi एन्हांसमेंट चिप दी गई है। कंपनी का दावा है कि इससे मोबाइल सिग्नल में 33 से 100 प्रतिशत और WiFi स्ट्रेंथ में 60 प्रतिशत तक सुधार होता है।

No comments