इस तारीख के बाद हो सकता है बड़ा ऐलान... पंचायत चुनाव को लेकर मंत्री ओपी राजभर ने दिया बिग अपडेट
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश की ग्रामीण सियासत में हलचल तेज हो गई है. 'गांव की सरकार' कब चुनी जाएगी? क्या चुनाव टल जाएंगे? इन तमाम कयासों और सियासी चर्चाओं पर पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सुल्तानपुर में पूर्णविराम लगा दिया है. मंत्री राजभर के तेवरों से साफ है कि चुनावी मशीनरी अब 'गियर' बदल चुकी है और यूपी में पंचायत चुनावों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है.
75 जिलों में पहुंच गए मतपत्र
राजभर ने चुनावी तैयारियों का कच्चा चिट्ठा खोलते हुए बताया कि अब पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं है. उन्होंने कहा, "चुनाव के लिए जरूरी मतपत्रों की छपाई पूरी हो चुकी है. इतना ही नहीं, यूपी के सभी 75 जिलों में मतपत्रों की खेप भेजी जा चुकी है." प्रशासन ने अपनी तरफ से सारी बाधाएं दूर कर ली हैं.
28 तारीख का डेडलाइन अलर्ट
वोटर लिस्ट को लेकर चल रही उत्सुकता पर राजभर ने बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने एलान किया कि 28 तारीख को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा. यह तारीख इस बात का पुख्ता संकेत है कि इसके तुरंत बाद कभी भी चुनाव की तारीखों का आधिकारिक बिगुल बज सकता है.
'भ्रम में न रहें, तैयारी शुरू करें'
चुनाव टलने की अफवाहों को खारिज करते हुए राजभर ने दो टूक कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अपने तय समय पर ही होंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता को सीधा संदेश दिया कि वे किसी भी तरह के भ्रम का शिकार न हों और चुनावी मैदान में उतरने के लिए कमर कस लें.
No comments