Recent Posts

Breaking News

वह मुझे नीले ड्रम में मारने वाली थी इससे पहले मैंने.... आसिम -सलीम की क्राइम फाइल खुलते ही चौंक गई पुलिस, उनके कई राज सामने आ गए.

 


Crime News: 'वह मुझे नीले ड्रम में डालकर मारने वाली थी. इससे पहले कि वह ऐसा करती मैंने ही उसका काम तमाम कर दिया.' यह सनसनीखेज कबूलनामा उस कातिल का है जिसने पुलिस की आंखों में धूल झोंककर कई सालोंतक अपनी क्राइम की फाइल बंद रखी थी. लेकिन आरोपी तब पकड़ा गया जब बरेली पुलिस ने क्योलड़िया पुलिस के साथ मिलकर एक 16 साल की लापता लड़की को खोजबीन शुरू की. इस दौरान पुलिस को सलीम नाम के एक व्यक्ति पर शक हुआ जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की. इस दौरान आरोपी सलीम के साथ-साथ उसके खास दोस्त आसिम उर्फ डॉ. बंगाली से जुड़े कई सारे किस्से भी सामने आ गए.  आसिम ने पुलिस को बताया कि उसने साल 2017 में अपनी पत्नी रजनी की हत्या कर चुका है. 

लड़की की चोटी और हड्डियों से खुला मौत का राज

8 जनवरी 2025 को सतवन पट्टी गांव के अजीज अहमद ने अपनी 16 साल की बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई. महीनों की जांच के बाद सितंबर 2025 में कैलाश नदी के किनारे गन्ने के खेत से सिर्फ कुछ हड्डियां, कपड़े और गुथी हुई सिर की एक चोटी मिली. डीएनए टेस्ट ने मुहर लगा दी कि ये अवशेष उसी नाबालिग लड़की के हैं. जब पुलिस ने मोबाइल सीडीआर खंगाली तो गांव का सलीम हुसैन शक के घेरे में आ गया. वारदात की रात सलीम और किशोरी की लोकेशन एक ही जगह मिली.

पॉलीग्राफ टेस्ट के डर से भाग गया सलीम 

जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने सलीम का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी की. बता दें कि पॉलीग्राफ टेस्ट झूठ पकड़ने के लिए किया जाता है. कोर्ट से नोटिस मिलते ही सलीम के होश उड़ गए और वह फरार हो गया. पुलिस ने पीछा किया तो पता चला कि सलीम अकेले नहीं अपने गुरु आसिम उर्फ डॉ. बंगाली के साथ मिलकर कोलकाता भागने की फिराक में है. 11 फरवरी को घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों को बौरिया कट से दबोच लिया. 

13 महीने बाद उगल दिए दो कत्ल के राज

गिरफ्तार सलीम और डॉ. बंगाली ने जब मुंह खोला तो क्योलड़िया से लेकर भुता थाने तक की फाइलें खुल गईं. सलीम ने कबूला कि उसने किशोरी को गन्ने के खेत में बुलाकर गला दबाया और उसकी हत्या कर दी. सबूत मिटाने के लिए मोबाइल नदी में फेंक दिया. इस दौरान डॉ. बंगाली ने अपने पुराने कांड भी पुलिस के सामने खोल कर रख दिए.  उसने बताया कि उसने सलीम के साथ मिलकर उसने साल  2017 में ही साजिश रची थी. आसिम ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर कैलाश नदी के पास दफना दिया था. आरोपी ने दावा किया कि उसकी पत्नी उसे नीले ड्रम में भरकर मारने वाली थी. इसलिए उसने पहले ही उसकी जान ले ली.

शातिर हैं दोनों आरोपी

पुलिस के अनुसार, सलीम हुसैन एक आदतन अपराधी है जिस पर लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं. वहीं डॉ. बंगाली मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पहले भी अपहरण व पॉक्सो एक्ट जैसे संगीन मामलों में जेल जा चुका है.

No comments