Recent Posts

Breaking News

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडित' को लेकर बवाल, अजय राय ने ये क्या कह दिया?


आज यूपी तक के खास शो पूर्वांचल की बात में हम बात करेंगे फिल्म स्टार मनोज बाजपेयी और उनकी आने वाली फिल्म की. दरअसल फिल्म स्टार मनोज बाजपेयी की नेटफ्लिक्स पर आने वाली एक फिल्म को लेकर बवाल मचा हुआ है. इस फिल्म पर जातिवाद के आरोप लग रहे हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में भी इसको लेकर हंगामा बरपा हुआ है. यहां तक की उत्तर प्रदेश कांग्रेस चीफ अजय राय ने भी इसपर अपना बयान जारी किया है और इस फिल्म के नाम का विरोध किया है.


वीडियो में देखिए पूरा मामला 

‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बवाल

नीरज पांडे की फिल्म घूसखोर पंडित का टीजर भी जारी हो गया है. मगर अब लोग इसके टाइटल को लेकर अपनी सख्त नाराजगी दिखा रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसको लेकर ट्वीट किए जा रहे हैं और रिलीज से पहले ही फिल्म के बहिष्कार की मांग की जाने लगी हैं.

अजय राय ने भी दिया बयान

इस फिल्म को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के चीफ अजय राय ने भाजपा सरकार को भी घेरा. उन्होंने कहा, भाजपा ने ब्राह्मणों का अपमान किया है और यह सरकार अब जाति के आधार पर राजनीति कर रही है. 

अजय राय ने आगे कहा, पहले भाजपा हिंदू-मुसलमान के नाम पर राजनीति करती थी. मगर अब ये लोग जाति के नाम पर राजनीति कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि यूपी में सन्यासी का अपमान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ये सरकार सनातन विरोधी है और सनातन का चोला ओढ़कर समाज को बांटने का काम कर रही है. 

    No comments