Recent Posts

Breaking News

आदित्य यादव जिस युवती को सिखा रहा था कार वो हुई प्रेग्नेंट, बच्ची होने के बाद....

  

1

1/7

बाराबंकी की रहने वाली युवती साल 2022 में लखनऊ आकर चिनहट में रहने लगी. कोचिंग जाने के लिए कैब बुक करने के दौरान उसकी मुलाकात कैब ड्राइवर आदित्य यादव से हुई.

2

2/7

आदित्य ने खुद को बाराबंकी का बताकर युवती का भरोसा जीता और उसे फ्री में कार चलाना भी सिखाया. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और आदित्य ने शादी का वादा किया.

3/7

पीड़िता का आरोप है कि आदित्य ने चंद्रिका देवी मंदिर में दोस्तों की मौजूदगी में उससे शादी की, जिसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे.

4

4/7

युवती ने आरोप लगाया कि आदित्य ने उसे चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान जब वह प्रेग्नेंट हुई, तो आरोपी ने बच्चे को अपनाने और साथ रहने का झूठा भरोसा दिलाया.

5/7

2 फरवरी को पीड़िता ने एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया. डिस्चार्ज होने के तीन दिन बाद आदित्य दवा लेने के बहाने घर से निकला और फिर कभी वापस नहीं लौटा.

6/7

आरोपी ने अब पीड़िता और नवजात को अपनाने से इनकार कर दिया है. पीड़िता का कहना है कि आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि उसके पास नवजात के दूध और अनाज तक के पैसे नहीं बचे हैं.

 

7

7/7

बेसहारा पीड़िता ने 18 फरवरी को जॉइंट सीपी बबलू कुमार से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

No comments