Recent Posts

Breaking News

दामाद संग भागने वाली सास अनिता देवी को बहनोई के साथ बताया जा रहा था फरार उसने सामने आकर सुनाई अपनी दास्तान.

 


उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की चर्चित सास अनिता देवी ने अब कैमरे के सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई है. हालिया अनिता के होने वाले दामाद ने आरोप लगाया था कि अनिता 2 लाख और जेवर लेकर अपने बहनोई के साथ फरार हो गई है. लेकिन अब अनिता देवी ने इन तमाम आरोपों को खारिज करते हुए राहुल पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं. मालूम हो कि 10 महीने पहले अनिता देवी अपनी बेटी की शादी से पहले अपने होने वाले दामाद राहुल संग भाग गई थी. अब दोनों कैमरे के सामने आकर अपनी-अपनी दावे कर रहे हैं. 

'मुझे बंधक बनाकर रखता था राहुल' 

अनिता देवी ने रोते हुए बताया कि राहुल उन्हें कमरे में ताले में बंद रखता था. उन्होंने कहा, "वह मुझे टॉयलेट तक के लिए बाहर नहीं जाने देता था, कमरे के भीतर ही बर्तन में टॉयलेट करने को मजबूर करता था. वह मेरे साथ डंडों से मारपीट करता था." अनिता ने बताया कि राहुल ने उनका सारा पैसा और जेवर बर्बाद कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पास 5.50 रुपये लाख कैश और आधा किलो चांदी थी, जो राहुल और उसकी मां ने हड़प ली. 

'लड़कियों का धंधा करता है राहुल'

राहुल पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए अनिता ने कहा कि वह औरतों को बेचने का धंधा करता है और कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है. उन्होंने यहां तक कहा कि राहुल ने अपने परिवार की महिलाओं के साथ भी गलत काम किया है. अनिता के मुताबिक, वह किसी और के साथ फरार नहीं हुई हैं बल्कि शनिवार को एक पड़ोसी की मदद से ताला खुलवाकर वहां से जान बचाकर भाग निकली हैं. उन्होंने अपने बहनोई पर लगे आरोपों को भी गलत बताया और कहा कि वह एक गरीब आदमी है जो गुजरात में गाड़ी चलाता है. 

किए पर पछतावा, अब नहीं जाना चाहतीं वापस 

बेटी की शादी से पहले राहुल के साथ भागने के फैसले पर अनिता ने भारी पछतावा जताया. उन्होंने कहा, "मुझे अपने किए पर बहुत ज्यादा पछतावा है, मैं जी रही हूं या मर रही हूं, यह मुझे ही पता है." जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने पति के पास वापस जाएंगी, तो उन्होंने बताया कि उनके पति ने दूसरी शादी कर ली है. अनिता अब अपनी जिंदगी खुद जीना चाहती हैं और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही हैं. उन्होंने मांग की कि राहुल जैसे व्यक्ति को कड़ी सजा मिलनी चाहिए और उसे जेल भेजा जाना चाहिए.

No comments