'मैं ठाकुर हूं. मेरे साथ ये @#$ मत करना...', कानपुर के HDFC बैंक में भिड़ने वाली कर्मचारी के बारे में क्या पता चला?.
Kanpur News: कानपुर के पनकी स्थित HDFC बैंक में काम करने वाली महिला कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल है. वीडियो में महिला कर्मचारी बैंक के ही अंदर एक महिला कस्टमर से भिड़ रही है. इस दौरान वह गुस्से में जो कहती है, वह अब खूब वायरल हो रहा है.
बहसबाजी के दौरान महिला कर्मचारी भड़कते हुए कहती है, ’मैं ठाकुर हूं.’ इसके बाद कर्मचारी मेज पर रखे काजग भी फेक कर मारने की कोशिश करती है. इस दौरान बैंक के अन्य कर्मचारी उसे संभालने की काफी कोशिश करते हैं. बताया जा रहा है कि बैंक में महिला कर्मचारी और महिला कस्टमर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था.
वीडियो में क्या-क्या दिख रहा?
वीडियो से साफ पता चल रहा है कि किसी बात को लेकर महिला कर्मचारी और महिला कस्टमर के बीच विवाद हो रहा है. आस-पास बैंक का अन्य स्टाफ भी खड़ा है. माहौल गरमाया हुआ है. इस दौरान महिला कर्मचारी अचानक भड़क जाती है और वह अपना आपा खो देती है. इस दौरान वह महिला कस्टमर से कहती है कि मैं ठाकुर हूं. मेरे साथ ये …. मत करना.
इस दौरान साथी कर्मचारी महिला कर्मचारी को शांत करने की कोशिश करते हैं. फिलहाल ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. घटना को लेकर किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं की गई है. बैंक की तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है.
No comments