योगी सरकार के मंत्री रवींद्र जायसवाल ने ही SIR प्रक्रिया पर खड़े किए सवाल! वाराणसी की सीट पर निकाल लाए 9000 वाला आंकड़ा
UP News: यूपी में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर अभी तक सपा-कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों के नेता सवाल खड़े कर रहे थे. मगर अब भाजपा सरकार के मंत्री ने भी एसआईआर प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठा दिए हैं और वोट जिहाद का आरोप भी लगा दिया है.
हम बात कर रहे हैं योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रवींद्र जायसवाल की. वाराणसी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र विधायक और सरकार में मंत्री रवींद्र जायसवाल ने एसआईआर को लेकर बेहद सनसनीखेज आरोप लगा दिए हैं.
9000 का ये आंकड़ा लेकर आ गए मंत्री
मंत्री रवींद्र जायसवाल ने SIR पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए वाराणसी के अपने उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के ऐसे 9200 मतदाताओं को डुप्लिकेट वोटर बताया है, जिनके नाम मतदाता सूची में अभी भी हैं. उन्होंने 90000 से ज्यादा मतदाताओं की फिर से जांच करने की मांग की है. उनका कहना है कि आधार कार्ड के अनुसार जांच की जाए. उन्होंने मामले की शिकायत जिला अधिकारी यानी जिला निर्वाचन अधिकारी से भी की है.
क्या-क्या आरोप?
योगी सरकार में मंत्री और वाराणसी उत्तरी विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के विधायक रवींद्र जायसवाल ने वाराणसी के सर्किट हाउस में मीडिया से बात की. उन्होंने कहा, उनके अपने वाराणसी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में कई ऐसे मतदाता हैं, जिनकी शादी हो चुकी हैं, लेकिन उनका नाम मायके वाली वोटर लिस्ट में दर्ज है.
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में ऐसे तमाम डुप्लिकेट वोटर हैं, जिनके नाम दो जगह नहीं, बल्कि 4 से 5 जग पर भी हैं. उन्होंने ऐसे डुप्लिकेट वोटरों की संख्या 9,200 से अधिक बताई है. इसी के साथ मंत्री ने अपने क्षेत्र के वोटर्स की जांच की मांग कर दी है. उन्होंने इसे वोट जिहाद का नाम दिया है.
क्या बोले वाराणसी डीएम?
इस पूरे मामले को लेकर वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया, भाजपा के उत्तरी विधानसभा के विधायक रविंद्र जायसवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष की ओर से शिकायत मिली है. मामले की जांच की जाएगी. जो आपत्ति है, वह अलग-अलग बूथों के संबंध में हैं. सभी मामलों की जांच करवाई जाएगी.
No comments